शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में जिसके घर में भी शादी है, वो उत्साह के साथ शादी की तैयारियों में जुटा है। एक समय था, जब लोग सिर्फ इस बात पर ध्यान देते थे कि दूल्हा-दुल्हन का लुक सबसे खूबसूरत लगे लेकिन अब दौर बदल गया है। आज के समय में हर कोई शादी में खूबसूरत दिखना चाहता है। फिर चाहे ये शादी उनके घर में हो, या हो उनके किसी खास दोस्त की।
खासतौर पर लड़कियों की बात करें तो वो शादी के लिए कई-कई महीने पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। वो चाहती हैं कि उनका लहंगा, मेकअप, ज्वेलरी सबसे अलग और खूबसूरत दिखे।
ऐसे में हम आपको आज शनाया कपूर के कुछ खूबसूरत और ग्लैमरस लुक वाले लहंगे दिखाने जा रहे हैं। शनाया कपूर के लहंगे के डिजाइन ऐसे होते हैं कि आप भी उसे पहनकर शादी में अपना जलवा दिखा सकती हैं तो चलिए देर ना करते हुए उनके खूबसूरत लहंगों पर नजर डालते हैं।