फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Collection: गर्मी के मौसम में भी दिखाना है जलवा तो इन अभिनेताओं से टिप्स लेकर हों तैयार

Wed, 01 May 2024 11:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के इस मौसम में आप कुछ अभिनेताओं से टिप्स लेकर अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं। ताकि आपका स्टाइल भी सबसे खास दिखे। 
विज्ञापन
1 of 7
पुरुषों के लिए समर कलेक्शन - फोटो : instagram
Summer Collection: मई के महीने की शुरुआत के साथ गर्मियों ने भी अपना सितम दिखाना शरू कर दिया है। इस मौसम की तेज झुलसती धूप की वजह से लोगों को काफी परेशानी होने लगी है। तेज धूप का सीधा असर त्वचा के साथ-साथ स्वास्थय पर भी पड़ता है। अगर इस मौसम में शरीर का ध्यान न रखा जाए तो कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। ऐसे में गर्मी में लोग अपने पहनावे तक में बदलाव कर देते हैं।

लड़कियों के पास तो गर्मी के लिए भी कई तरह के विकल्प होते हैं, लेकिन ज्यादातर लड़कों को ये समझ नहीं आता कि वो इस मौसम में कैसे कपड़े पहनें, जो आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी हों। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिनके लिए आराम के साथ स्टाइल भी जरूरी होता है तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे अभिनेताओं के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो गर्मियों के लिए परफेक्ट हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
पुरुषों के लिए समर कलेक्शन - फोटो : instagram
शाहिद कपूर

अगर फॉर्मल लुक में कूल दिखना चाहते हैं तो आप शाहिद कपूर के इस लुक से टिप्स ले सकते हैं। ऐसी स्ट्राइप वाली शर्ट और पैंट आपके लुक को स्टाइलिश दिखने में मदद करेगी। इसके साथ आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
पुरुषों के लिए समर कलेक्शन - फोटो : instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा

 अगर आप पतले-दुबले हैं तो गर्मी में सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हो सकते हैं। पतले लोग अगर लेयरिंग करके कपड़े कैरी करते हैं तो वो थोड़ा हेल्दी लगते हैं। ऐसे में आप स्लीवलेस टीशर्ट के साथ ऐसी फुल स्लीव की शर्ट कैरी कर सकते हैं। 

4 of 7
पुरुषों के लिए समर कलेक्शन - फोटो : instagram
अर्जुन कपूर

अगर सिंपल कपड़े पहनना पसंद है तो आप ब्लैक जींस के साथ इस तरह की टीशर्ट कैरी कर सकते हैं। जिम जाने वाले लड़कों के लिए ये लुक सबसे सही माना जाता है। इस लुक में उनकी बॉडी भी दिखाई देती है। 
विज्ञापन

5 of 7
पुरुषों के लिए समर कलेक्शन - फोटो : instagram
वरुण धवन

अगर कहीं घूमने जा रहे हैं तो आप इस तरह की शर्ट और शॉर्ट्स खरीद सकते हैं। वरुण धवन का ये लुक आपको कूल दिखने में मदद करेगा। ये बीच पर जाने के लिए परफेक्ट आउटफिट है। 
विज्ञापन

6 of 7
पुरुषों के लिए समर कलेक्शन - फोटो : instagram
विक्की कौशल

अगर आपको कुर्ता पहनने का शौक है तो गर्मी के मौसम में विक्की के जैसा हल्के रंग का कुर्ता आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करेगा। इसके साथ जींस की जगह व्हाइट पैंट या फिर पायजामा ही पहनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुरुषों के लिए समर कलेक्शन - फोटो : instagram
रणवीर सिंह

रणवीर सिंह अपने स्टाइल की वजह से वैसे भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में आप चाहें तो समर लुक के लिए उनसे टिप्स ले सकते हैं। इस तरह की लिनेन फैब्रिक की सफेद शर्ट आपको भीषण गर्मी में आराम पहुंचाएगी। इसके साथ आप ब्लैक पैंट कैरी कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें