फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटी बाजुओं के साथ भी पहन सकती हैं स्लीवलेस ड्रेस, बस इन टिप्स का रखें ध्यान

Sat, 16 May 2020 06:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
स्लीवलेस आउटफिट लुक्स में चार चांद लगा देते हैं लेकिन अगर बाजुएं मोटी हो तो फिर ये एक सपना ही लगता है। हालांकि अगर आप स्लीवलेस आउटफिट कैरी करना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। फिर आप भी अपनी मोटी बाजुओं को पतला दिखा पाएंगी। आगे की स्लाइड में जानिए कैसे पहने स्लीवलेस आउटफिट।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
सहेली के ऊपर नूडल स्ट्राइप अच्छे लगते हैं तो जरूरी नहीं की आप पर भी जंचे। क्योंकि अगर आपके शरीर का फैट हाथों पर ज्यादा दिखता है तो इस तरह की ड्रेस को पहनने से खुद को रोकें। अगर आप स्लीवलेस आउटफिट पहनना चाहती हैं तो इस तरह की ड्रेस के साथ ट्रांसपैरेंट श्रग के साथ पहने। वहीं टैंक टॉप को पहनने के बारे में भी आपको दो बार सोचना होगा। इस तरह की ड्रेसेज पहनने से आपकी बाजुएं ज्यादा मोटी नजर आएंगी।


 
विज्ञापन

3 of 5
सही ब्रा
मोटे लोगों के लिए सही ब्रा का चुनाव बहुत जरूर है। भले ही एक आरामदायक ब्रा अच्छी होती है लेकिन सही साइज के साथ समझौता ठीक नहीं। अगर आप गलत फिटिंग की ब्रा पहनेंगी तो ये हाथों के बगल के एरिया और पीठ के पास के फैट को उभार के साथ दिखाएगी जो खूबसूरती को खराब करने के लिए काफी है। हमेशा लुक्स को परफेक्ट दिखाना है तो छह महीने में ब्रा के साइज का सही मेजर कर सही फिटिंग की ब्रा को पहनें। 


 

4 of 5
हाथों की एक्सेसरीज पतली रखें
अगर आपके हाथों में फैट ज्यादा दिखता है तो बहुत ही मोटे पट्टे की घड़ी या कंगन को भूलकर भी न पहने। इस तरह की एक्सेसरीज हाथों को मोटा और छोटा दिखाती है। हाथों को पतला दिखाना है तो हमेशा पतली एक्सेसरीज पहनें जैसे पतली चेन की ब्रेसलेट का चूड़ियां। सबसे खास बात मोटे हाथों पर बाजूबंद जैसी एक्सेसरीज को गलती से भी न पहनें, ये हाथों को बहुत ही खराब लुक देते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Social Media
वी नेक टॉप
कंधे और कॉलर बोंस को पतला दिखाना है तो वी नेक टॉप बढिया ऑप्शन है। इसलिए डीप नेकलाइन की जगह पर वी नेक आपको पतला दिखाने में ज्यादा मदद करेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें