कटरीना कैफ बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो अपने टैलेंट के साथ ही स्टाइलिश लुक के लिए भी काफी फेमस हैं। उनका स्टाइल सेंस हमेशा ही उनके फैंस को लुभाता है। मिस कैफ का फैशन सेंस भी लाजवाब होता है। तभी तो कैजुअल लुक से लेकर इवेंट और रेट कार्पेट लुक हर जगह कटरीना अपने एलिगेंट लुक से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। कटरीना अपने लुक्स और कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट भले ही करती हों लेकिन उनकी वॉर्डरोब में कुछ ड्रेसेज एक खास पैटर्न पर होती हैं। इन तस्वीरों को देख आप भी समझ सकती हैं कि उनके वॉर्डरोब में कैसे कपड़ों का कलेक्शन है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : amar ujala
व्हाइट स्नीकर
कटरीना कैफ अपने लुक को कैजुअल रखने के लिए व्हाइट स्नीकर के साथ अक्सर ही स्पॉट होती हैं। जिसमें शार्ट ड्रेसेज के साथ स्नीकर पहन कर लुक को फंकी बनाती हैं। वैसे भी एक स्नीकर तो हर किसी के पास होने ही चाहिए। कूल एंड कंफर्टेबल लुक के लिए इससे बेहतर दूसरा कोई फुटवियर नहीं हो सकता।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : instagram
रेड ड्रेस
कटरीना को रेड ड्रेस से खासा लगाव है। तभी तो एथिनिक लुक हो या फिर कोई रेड कार्पेट लुक, मिस कैफ अक्सर ही रेड ड्रेस में नजर आ जाती हैं। दिवाली पर पहना उनका खूबसूरत लाल लहंगा हो या ये बॉल गाउन दोनों में ही वो बेहद खूबसूरत दिखती हैं।
4 of 6
- फोटो : instagram
बॉडीकॉन ड्रेस
कटरीना कैफ हमेशा ही कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करती हों लेकिन इधर बीच उनके लुक में एक चीज कॉमन दिखी है। वो है बॉडीकॉन ड्रेस, फिल्म के ट्रेलर लांच की पार्टी हो या फिर रेड कार्पेट हर जगह उन्होंने इस ड्रेस को पहना है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूड शेड वियर
कटरीना एथिनिक लुक के लिए न्यूड शेड को भी काफी पसंद करती हैं। फिर उनका सब्यसाची का फ्लोरल लहंगा हो या फिर उमंग के इवेंट में पहनी नेट की साड़ी दोनों में ही वो गजब ढाती नजर आ रहीं थीं।
डेनिम की जींस हो या स्कर्ट हर किसी की वॉर्डरोब में डेनिम तो होता ही है। फिर कटरीना कैफ की वॉर्डरोब कैसे इससे अछूती रह सकती है। डेनिम हर लुक के साथ जंचती है।