फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Birthday: स्टाइल के मामले में भी 'King' ही हैं विराट कोहली, तस्वीरों पर डालें एक नजर

Wed, 05 Nov 2025 12:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Virat Kohli Birthday: क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले आज विराट कोहली 37 साल के हो गए हैं। वो सिर्फ क्रिकेट के किंग नहीं है, उनके लुक्स भी ऐसे हैं कि उन्हें स्टाइल का बादशाह कहा जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
स्टाइल के मामले में भी 'King' ही हैं विराट कोहली, तस्वीरों पर डालें एक नजर - फोटो : अमर उजाला
Virat Kohli Birthday:  विराट कोहली का नाम आज के समय में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में धमाकेदार रिकॉर्ड बनाकर करोड़ों फैंस का दिल जीता है। अपने खेल से उन्होंने अपने करियर में विराट सफलता हासिल की है। खास बात तो ये है कि फैंस उनके खेल के साथ-साथ उनके स्टाइल और लुक्स के भी दीवाने हैं।

आज जब 5 नवंबर को विराट कोहली ने 37वां जन्मदिन मना रहे हैं तो हम आपको उनके कुछ बेस्ट लुक्स दिखाएंगे। चाहे उनके कैज़ुअल लुक हो, फॉर्मल ड्रेस हो या उनका जिम आउटफिट, हर जगह वो फैशन आइकन साबित होते हैं। तो आज विराट के जन्मदिन के मौके पर हम आपको दिखाएंगे विराट के पांच बेस्ट लुक्स, जिसे देखकर लड़कियां उनकी दीवानी बन जाती हैं और लड़के उनके लुक्स से टिप्स लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पहला लुक - फोटो : instagram
पहला लुक

सबसे पहले नजर डालते हैं विराट कोहली के फॉर्मल लुक की तो वो अक्सर इवेंट्स में इसी तरह के कोट-पैंट पहने नजर आते हैं। उनपर ऐसे सूट लगते भी काफी अच्छे हैं। अपने इस ग्रे रंग के सूट लुक को उन्होंने सफेद टीशर्ट और सफेद शूज के साथ पूरा किया है। आप भी अपने ऑफिस लुक के लिए विराट के इस लुक से टिप्स ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दूसरा लुक - फोटो : instagram
दूसरा लुक

इस तरह का लुक यंग लड़कों को खूब पसंद आता है। इस लुक में विराट ने लूज फिटिंग की जींस, सफेद ओवर साइज टीशर्ट और पिंक रंग की जैकेट पहनी है। आउटटिंग के लिए ऐसे लुक्स काफी परफेक्ट माने जाते हैं। तो अगर आप को कूल दिखना पसंद है तो विराट के इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हों।

4 of 6
तीसरा लुक - फोटो : instagram
तीसरा लुक

कोई सिंपल से लुक में भी इतना हैंडसम कैसे दिख सकता है, ये जानने के लिए विराट के इस लुक को देखें। लाइट ब्लू रंग की टीर्श और सफेद रंग की पैंट में विराट कोहली काफी हैंडसम दिख रहे हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिर पर कैप लगाई है और आंखों पर चश्मा। 
विज्ञापन

5 of 6
चौथा लुक - फोटो : instagram
चौथा लुक

कुछ समय पहले जब विराट कोहली किसी इवेंट के लिए दुबई गए थे, जहां उन्होंने अपना कूल अंदाज दिखाया था। क्रीम रंग की पैंट के साथ एक फिटेड टीशर्ट कैरी की थी, जिसमें वो काफी हैंडसम दिख रहे थे। विराट के आंखों पर काला चश्मा हमेशा ही कमाल का लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवा लुक - फोटो : Instagram
पांचवा लुक

सबसे आखिर में विराट के उस लुक पर नजर डालते हैं, जिसने एक नया ट्रेंड सेट किया था। हम बात कर रहे हैं विराट कोहली के वेडिंग लुक की, जिसमें उन्होंने मशहूर डिजाइनर सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई आइवरी रंग की सिल्क शेरवानी पहनी थी। उनकी इस शेरवानी पर विंटेज बनारसी पैटर्न में हाथ से कढ़ाई की गई थी। इसके साथ उन्होंने रोज गोल्ड रंग का सिल्क कोटा साफा कैरी किया था, जो देखने में कमाल का लग रहा था। उनका ये वेडिंग लुक आज भी लड़कों के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें