फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridal Mehndi Design 2025: ब्राइडल मेहंदी के पांच सबसे अलग डिजाइन, जिसे देखकर ससुरालवाले भी खुश हो जाएंगे

Tue, 04 Nov 2025 03:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bridal Mehndi Design 2025: अगर आपकी शादी भी होने वाली है तो आप भी अपने लिए मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन तलाश कर रहीं होंगी। यहां हम आपको ब्राइडल मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन दिखाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
ब्राइडल मेहंदी के पांच सबसे अलग डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
Bridal Mehndi Design 2025: शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में जिन घरों में भी शादी है, वहां काफी धूम देखने को मिल रही होगी। शादी का दिन दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए बेहद खास होता है। खासतौर पर अगर बात करें दुल्हन की तो दुल्हनें अपनी शादी के कई-कई दिन पहले से अपने वेडिंग लुक की प्लानिंग करने लगती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दुल्हनों के आउटफिट से लेकर ज्वेलरी और मेकअप तक हर चीज पर खास ध्यान दिया जाता है।

बात जब ब्राइडल लुक की हो रही है, तो लोग सबसे पहले दुल्हन के हाथों पर रची मेहंदी भी देखते हैं। मेहंदी न सिर्फ पारंपरिक रूप से शुभ मानी जाती है, बल्कि ये दुल्हन की सुंदरता में चार चांद भी लगाती है।

अगर आपकी भी शादी तय हो गई है और आप अपने लिए परफेक्ट ब्राइडल मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं इस सीजन की पांच सबसे खूबसूरत और यूनिक मेहंदी डिजाइन्स। ये डिजाइन न सिर्फ ट्रेंड में हैं, बल्कि हर दुल्हन को एक एलीगेंट और रॉयल टच देती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

इस तरह की डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इस मेहंदी में आपको हाथी से लेकर मंडप तक की झलक दिखानी है। हथेली पर कलश की डिजाइन बनाएं। क्योंकि कलश का भी शादी के सीजन में काफी महत्व होता है। खास बात ये है कि मेहंदी की ये डिजाइन आसानी से हाथों पर रच जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

अपनी मेहंदी को अपने पति को समर्पित करना है तो ये डिजाइन आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। इस मेहंदी में आपको एक हथेली पर अपने होने वाले पति की तस्वीर बनवानी हैं। दूसरी हथेली पर मंडप में बैठे जोड़े की झलक दिखाएं। कलाई पर लिखवाएं सदा सौभाग्यवती भव:.....इससे आपकी मेहंदी में चार चांद लग जाएंगे। 

4 of 6
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

इस तरह की डिजाइन को ज्यादातर दुल्हनें लगवाना पसंद करती हैं। इसकी वजह से कि दोनों हाथों में जब एक जैसी डिजाइन लगती है, तो ये देखने में ज्यादा प्यारा लगता है। ऐसे में अगर आप भी इस डिजाइन का चयन कर रही हैं तो हथेली के बीचों-बीच अपना और अपने होने वाले पति का नाम अवश्य लिखवाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

अपनी मेहंदी को खास बनाने के लिए आपको पहले तो ऊपर की तरफ मंडप, गठबंधन, मंगलसूत्र जैसी चीजें बनानी हैं, जो शादी का प्रतीक मानी जाती हैं। इसके बाद एक हथेली पर शुभ विवाह लिखवाकर शादी की तारीख लिखवाएं। इसके साथ ही में दूसरी हथेली पर अपने और अपने होने वाले पति के नाम का पहला अक्षर लिखवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवीं डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन

सबसे आखिर में नजर डालते हैं इस पांचवी डिजाइन पर तो इस डिजाइन को लगवाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इसे बनाते समय बस ध्यान रखें कि दोनों हाथों में एक जैसी डिजाइन रहे। अगर डिजाइन थोड़ी भी बदली तो आपका लुक बिगड़ जाएगा। इसकी बारीकी का खास ध्यान रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें