फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vat Savitri Mehndi : वट सावित्री व्रत में हाथों की खूबसूरती बढ़ाएगी मेहंदी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन

Fri, 19 May 2023 09:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वट सावित्री व्रत में आप अपने हाथों में भरे हाथ मेहंदी लगवा सकती हैं। इसके लिए इस लेख में हम आपको सिंपल डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
Vat Savitri Mehndi : हिंदू धर्म में त्योहारों का काफी महत्व होता है। यहां हर त्योहार काफी धूमधाम से और अलग तरीके से मनाया जाता है। साल भर में कई ऐसे व्रत-उपवास पड़ते हैं जिनमें सुहागिन महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा-अर्चना करती हैं। इन्ही त्योहारों में वट सावित्री व्रत भी शामिल होता है। 

हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन महिलाएं वट सावित्री व्रत रखती हैं। इस साल ये 19 मई को मनाया जा रहा है। ये दिन हर सुहानिग महिला के लिए काफी खास होता है। इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए महिलाएं हाथों में अपने पिया के नाम की मेहंदी लगवाती हैं। मेहंदी को सोलह श्रृंगारों में शामिल किया जाता है।

अगर आप भी इस वट सावित्री व्रत में मेहंदी लगवाने का सोच रहीं हैं, पर अभी तक कुछ अलग से डिजाइन आपको नहीं मिले हैं तो हम आपको मेहंदी के कुछ लेटेस्ट और सिंपल डिजाइन दिखाने जा रहे है। इन्हें अपने हाथों में लगवाकर आप अपने पिया को खुश कर सकती हैं। इस बार की मेहंदी में हाथों में अपने पति का नाम लिखवाना बिल्कुल ना भूलें। 
विज्ञापन

2 of 7
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia
नई दुल्हनों के लिए मेहंदी डिजाइन

अगर आपकी शादी हाल ही में हुई है और ये आपका पहला वट सावित्री व्रत है तो आप दुल्हनों के जैसी ही भरी-भरी मेहंदी लगवाएं। इस तरह की मेहंदी देखने में भी काफी प्यारी लगती है। जब आप पूजा के वक्त शादी का जोड़ा पहनेंगी और हाथों में ऐसी मेहंदी लगवाएंगी तो आपके पति की नजर आप पर से हटेगी नहीं। 
विज्ञापन

3 of 7
mehndi designs - फोटो : Istock

अगर आपको ज्यादा भरे-भरे हाथ नहीं पसंद तो इस तरह की मेहंदी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। ये आसानी से लग भी जाती है और देखने में भी अच्छी लगती है। 

4 of 7
mehndi designs - फोटो : Istock
मंडला मेहंदी 

अगर आप अपने हाथों में कुछ हल्की डिजाइन लगवाने का सोच रहीं हैं, पर अरेबिक मेहंदी लगवाने का आपका मन नहीं है तो मंडला मेहंदी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। ये लगाने में भी सिंपल होती है। 
विज्ञापन

5 of 7
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia
हाथ के पीछे मेहंदी 

बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें हाथों के पीछे मेहंदी लगाना पसंद होता है। ऐसे में आप इस तरह की महीन डिजाइन वाली मेहंदी अपने हाथों पर लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
मेहंदी डिजाइन - फोटो : pixabay
हाथ पर बनाएं हथफूल

इस तरह की हथफूल के डिजाइन वाली मेहंदी देखने में काफी प्यारी लगती है। ये बेहद सिंपल तो होती ही है, इससे हाथ भी भरा-भरा दिखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mehndi Designs - फोटो : Istock
अरेबिक मेहंदी 

इस तरह की अरेबिक मेहंदी तो हर किसी को पसंद आती है। अगर आपके पास ज्यादा समय ना हो तो ऐसी मेहंदी लगाकर अपने हाथों में अपने पिया का नाम लिखवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें