फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vat Savitri Vrat 2023 : वट सावित्री की पूजा के लिए ऐसे करेंगी मेकअप तो आप पर से नहीं हटेगी पति की नजर

Fri, 19 May 2023 08:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स देंगे, जिन्हें अपना कर आप सबसे खूबसूरत दिख सकती हैं। अगर आप इस तरीके से मेकअप करेंगी तो आपके पति की नजर आप पर से हट नहीं पाएगी। 
विज्ञापन
1 of 8
makeup - फोटो : instagram
Vat Savitri Vrat 2023 : भारत देश में त्योहारों का काफी महत्व है। हर त्योहार अपने साथ खुशियां लेकर आता है। इसी क्रम में हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन महिलाएं वट सावित्री व्रत रखती हैं। ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस साल ये व्रत आज 19 मई को रखा जाएगा। करवाचौथ की तरह ही इस दिन भी महिलाएं अपने पति के लिए सजती हैं, संवरती हैं।

अगर आप भी इस बार वट सावित्री का व्रत रख रहीं हैं तो ये लेख आपके लिए हैं। दरअसल, त्योहार के दिन हर महिला सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। हर महिला ये चाहती है कि जब वो तैयार हो तो उनका पति सिर्फ उन्हें ही देखे। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स देंगे, जिन्हें अपना कर आप सबसे खूबसूरत दिख सकती हैं। अगर आप इस तरीके से मेकअप करेंगी तो आपके पति की नजर आप पर से हट नहीं पाएगी। 
विज्ञापन

2 of 8
Skin Care - फोटो : istock
सबसे पहले साफ करें चेहरा

मेकअप करने के लिए सबसे पहले त्वचा को साफ करना बेहद जरूरी है। इसके लिए क्लींजर की मदद से चेहरे को अच्छे से साफ करें। 
विज्ञापन

3 of 8
skin care
लगाएं प्राइमर

मेकअप में सबसे पहले प्राइमर लगाएं।  इसको लगाने से  मेकअप का सीधा असर आपकी त्वचा पर नहीं होता। 

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फाउंडेशन

अब आप फाउंडेशन लगा सकती हैं। फाउंडेशन खरीदते वक्त ध्यान रखें कि ये आपकी स्किन टाइप से मैच करता हो। 
विज्ञापन

5 of 8
makeup - फोटो : istock
कंसीलर

अपने चेहरे के दाग-धब्बों को छिपाने के लिए आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर चेहरा एक दम साफ हैं तो इसे स्किप कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
makeup - फोटो : istock
अब करें आई मेकअप

फेस मेकअप करने के बाद ही आई मेकअप करें। इसे अपने आउटफिट के हिसाब से ही करें। आंखों को शेप देना नहीं भूलें। 
विज्ञापन

7 of 8
lipstick - फोटो : istock
लिपस्टिक

अपने चेहरे के हिसाब से आप लिपस्टिक लगाएं। वैसे तो सभी महिलाएं व्रत में लाल रंग ही पहनती हैं तो इसी के हिसाब से आप लिपस्टिक का चयन करें।
विज्ञापन

8 of 8
sindoor
अब लगाएं बिंदी और सिंदूर

सबसे लास्ट में आप बिंदी और सिंदूर लगा सकती हैं। ये आपके लुक को कंप्लीट करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें