Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री की पूजा हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होती है। ऐसे में इस पूजा में आप पीले रंग की साड़ी पहनकर अपना सादगीभरा अंदाज दिखाएं।
विज्ञापन
1 of 7
वट सावित्री की पूजा में पहन सकती हैं ऐसी पीले रंग की साड़ियां
- फोटो : instagram
Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए वट वृक्ष की पूजा करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो भी सुहागिन महिला सच्चे मन से इस दिन वट वृक्ष की पूजा करती है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। ये दिन सुहाग का होता है, इसलिए इस खास दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं।
इस दिन लाल, पीले और हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इसी के चलते यहां हम आपको पीले रंग की साड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाएंगे, ताकि आप पूजा के समय पीले रंग की साड़ी पहन सकें।
विज्ञापन
2 of 7
बनारसी सिल्क साड़ी
- फोटो : instagram
बनारसी सिल्क साड़ी
शायद ही कोई महिला ऐसी होगी, जिसके पास पीले रंग की बनारसी साड़ी न हो। ऐसी साड़ी पूजा-पाठ से लेकर शादी-विवाह तक में आपके काम आएगी। तो बस इस बार की वट सावित्री पूजा में बनारसी सिल्क की साड़ी कैरी करें। इस लुक को खूबसूरत बनाने के लिए बालों में गजरे के साथ जूड़ा बनाएं, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।
विज्ञापन
3 of 7
ऑर्गेंजा साड़ी
- फोटो : instagram
ऑर्गेंजा साड़ी
यदि आपकी नई-नई शादी हुई है, तो आप इस तरह की ऑर्गेंजा साड़ी वट सावित्री की पूजा में कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ बालों को कर्ल करके खुला छोड़ें, या चाहें तो इसमें किसी तरह की एक्सेसरीज लगा सकती हैं। ये भी आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगी।
4 of 7
सीक्विन साड़ी
- फोटो : instagram
सीक्विन साड़ी
आज-कल सीक्विन वर्क की साड़ी काफी चलन में है, लेकिन गर्मी के मौसम में इसे पूरे दिन के लिए कैरी करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इस तरह की सीक्विन साड़ी पूजा में पहनें। इस साड़ी पर सिर्फ आगे की साइड में सीक्विन वर्क है, जो देखने में भी अच्छा लगता है। इसके साथ ग्लैमरस दिखने के लिए स्लीवलेस ब्लाउज पहनें।
विज्ञापन
5 of 7
कांजीवरम सिल्क साड़ी
- फोटो : instagram
कांजीवरम सिल्क साड़ी
रॉयल लुक पसंद है, तो कांजीवरम सिल्क की साड़ी को पूजा के लिए निकाल लें। शायद ही कोई महिला ऐसी होगी, जिसके पास कांजीवरम सिल्क की साड़ी उपलब्ध न हो। तो अगर आपके पास भी कांजीवरम सिल्क की साड़ी है तो बिना झिझके वट सावित्री की पूजा में कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहनें।
विज्ञापन
6 of 7
रफल साड़ी
- फोटो : instagram-Saree For Summer
रफल साड़ी
डिजाइनर रफल साड़ी युवा लड़कियों की पसंद बनती जा रही है। ऐसी साड़ी ज्यादातर शिफॉन फैब्रिक में ही होती है। ऐसी साड़ी पूजा के समय अच्छी भी लगेगी और आपको स्टाइलिश लुक देगी। अपने इस रफल साड़ी लक को स्टाइलिश बनाने के लिए बालों को खुला रखें, ताकि लुक अच्छा दिखे।
गर्मी के मौसम में ऐसी नेट फैब्रिक की साड़ी कमाल की लगती है। इसमें हवा भी आस-पास होती रहती है, जिस कारण गर्मी के मौसम में इसे कैरी करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती। इस साड़ी के साथ बालों को अलग स्टाइल में कैरी करें। ऐसी ब्रेडेड हेयर स्टाइल आज-कल काफी कमाल की लगती है।