फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vat Savitri 2025: गर्मी में वट सावित्री पूजा के लिए होना है दुल्हन की तरह तैयार, तो अपनाएं ये टिप्स

Mon, 26 May 2025 07:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Summer Styling Tips Vat Savitri Puja मई-जून की तेज गर्मी में भारी कपड़े, मेकअप और गहनों के साथ सहज रहना भी एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में कुछ स्मार्ट और स्टाइलिश फैशन टिप्स को अपनाकर आप दुल्हन सी सुंदर दिख सकती हैं और गर्मी में भी कंफर्टेबल रह सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गर्मियों में वट सावित्री पूजा के लिए कैसे तैयार हों? - फोटो : Instagram
Summer Styling Tips Vat Savitri Puja: गर्मी अपने चरम पर है और इसी बीच सुहागिनों का महत्वपूर्ण पर्व वट सावित्री व्रत मनाया जाना है। इस साल विवाहित महिलाएं 26 मई 2025 को वट सावित्री व्रत करेंगी। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके व्रत करती हैं और वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसे में हर स्त्री चाहती है कि वह इस खास मौके पर दुल्हन की तरह खूबसूरत दिखे, लेकिन मई-जून की तेज गर्मी में भारी कपड़े, मेकअप और गहनों के साथ सहज रहना भी एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में कुछ स्मार्ट और स्टाइलिश फैशन टिप्स को अपनाकर आप दुल्हन सी सुंदर दिख सकती हैं और गर्मी में भी कंफर्टेबल रह सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हल्के फैब्रिक के कपड़े पहनें - फोटो : instagram
हल्के कपड़े चुनें

वट सावित्री व्रत के लिए ऐसे आउटफिट का चयन करें, जिसका फैब्रिक गर्मी में राहत दिलाने वाला हो। शिफॉन, जॉर्जेट, लिनेन, कॉटन सिल्क जैसे फैब्रिक गर्मी में बेस्ट होते हैं। यह पहनने में हल्के होते हैं और हवादार होते हैं, जिससे गर्मी में पसीना कम आता है।
विज्ञापन

3 of 6
पेस्टल में ब्राइट रंग चुनें - फोटो : instagram
पेस्टल टोन में ब्राइट कलर पहनें

गर्मियों के हिसाब से पेस्टल रंग ठंडे और आंखों को सुकून देने वाले होते हैं। हालांकि वट सावित्री व्रत में पारंपरिक तौर पर गहरे रंग पहनने होते हैं। ऐसे में लाल, गुलाबी, नारंगी जैसे पारंपरिक रंगों को पेस्टल या फेडेड टोन में चुनें। ये रंग परंपरागत भी दिखते हैं और गर्मी में आंखों को भी सुकून देते हैं।

4 of 6
चिकनकारी या हल्की बनारसी साड़ी में भारी लुक - फोटो : instagram
सिंपल लेकिन एलीगेंट साड़ी या सूट

ज्यादा भारी लहंगा या कढ़ाईदार कपड़ों की बजाय हल्की बनारसी साड़ी, चिकनकारी सूट या फ्लोरल प्रिंटेड अनारकली पहनें। इससे ट्रेडिशनल लुक भी आएगा और गर्मी में घुटन भी नहीं होगी।
विज्ञापन

5 of 6
हल्का मेकअप करें - फोटो : instagram
हल्का मेकअप करें

गर्मी में भारी मेकअप पसीने के कारण जल्दी खराब हो जाता है। मेकअप के कारण अधिक गर्मी भी महसूस हो सकती है। इसलिए बीबी क्रीम, वाटरप्रूफ काजल, लिप टिंट और लाइट हाइलाइटर से मिनिमल लुक अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गहनों का चयन - फोटो : instagram
गहनों का चयन

भारी हार या झुमकों की जगह लाइटवेट स्टोन ज्वेलरी, कुंदन सेट या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनें। मांगटीका या नथ के साथ छोटा सेट लुक को कम्पलीट कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें