Trendy Pink Outfit Ideas for Rose Day: रोज डे का दिन कपल्स के लिए काफी खास होता है। गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे पर लोग अपने क्रश और पार्टनर को लाल गुलाब तोहफे में देते हैं। ये दिन हर साल 7 फरवरी को आता है। बहुत से कपल्स इस दिन एक-दूसरे के साथ घूमने भी जाते हैं।
यदि आपका भी कहीं घूमने जाने का प्लान है तो यहां हम लड़कियों के लिए कुछ आउटफिट आइडिया देने जा रहे हैं। दरअसल, इस दिन लड़कियों को गुलाबी रंग का आउटफिट ही कैरी करना चाहिए। पिंक के कई शेड आजकल बाजार में आसानी से मिल जाते हैं, जो आपके रोज डे के लुक को प्यारा बनाने में मदद करेंगे।