फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week 2025: शुरू होने वाला है प्यार का सप्ताह, ऐसी नेल आर्ट कराके बढ़ाएं अपने हाथों की खूबसूरती

Thu, 06 Feb 2025 05:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ ही दिनों में वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाएगा। ऐसे में आप खूबसूरत सी नेल आर्ट कराके अपने हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
नेल आर्ट कराके बढ़ाएं अपने हाथों की खूबसूरती - फोटो : instagram
Valentine Week 2025: कल से वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाएगा। प्यार का ये सप्ताह प्रेमी जोड़ों के लिए काफी खास होता है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी यानी कि रोज डे से होती है और हफ्ते के आखिर दिन में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस पूरे हफ्ते प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर के साथ घूमते हैं और समय व्यतीत करते हैं। महिलाएं और लड़कियां इसके लिए खूब तैयारी करती हैं।

यदि आप भी वैलेंटाइन वीक में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो अभी से तैयारी शुरू कर दें। यहां हम आपको नेल आर्ट की कुछ ऐसी डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो देखने में कमाल की लगेगी और जिसकी वजह से आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लग जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

यदि आप भी अपने नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो इस तरह की डिजाइन का चयन करें। इसके लिए गुलाबी और सफेद रंग की मदद से अपने सभी नाखूनों पर दिल बनाएं। ध्यान रखें कि ये लेयरिंग के हिसाब से ही बनवाएं, ताकि इसका रंग हाइलाइट हो। इसके ऊपर आप स्टोन्स को अटैच करा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

कुछ अलग लेकिन डार्क रंग की नेल पैंट का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इसका चयन करें। इसके लिए आपको एक नाखून में चेक्स बनाकर उसे हाइलाइट करना है। बाकी नाखूनों में अलग रंगों से छोटे-छोटे दिल बनाएं। ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। इसमें बिना स्टोन्स के भी काम चल सकता है। 

4 of 7
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

नाखूनों को ज्यादा हैवी लुक नहीं देना चाहती हैं तो इस डिजाइन का चयन करें। इसके लिए आपको सभी नाखूनों को एक सा रखकर सिर्फ एक को अलग रंग से पैंट करना है। अलग रंग वाला नाखून उस उंगली का होना चाहिए, जिसमें आप अंगूठी कैरी करती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

कुछ अलग सी डिजाइन बनाने के लिए आपको सभी नाखूनों पर अलग-अलग रंग और डिजाइन का चयन करना है। इसके लिए एक नाखून पर दिल बनाएं, दूसरे नाखून पर XOXO लिखवाएं, तीसरे नाखून पर नॉट बनवा सकती हैं। ये सभी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगी। 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवी डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन

यदि आपके नाखून काफी लंबे हैं तो इस डिजाइन का चयन करें। इसके लिए नाखूनों को सबसे पहले प्वॉइंटेड कर लें। प्वॉइंटेड करने के बाद इसके बीच में दिल बनाएं। इस दिल में आप कुछ संदेश लिख सकती हैं। जैकि कि आई मिस यू, या फिर आई लव यू। बी माइन या फिर XOXO भी आप इसके बीच में लिख सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठवीं डिजाइन - फोटो : instagram
छठवीं डिजाइन

अगर आप नेल आर्ट पर कुछ लगाना चाहती हैं तो स्टोन्स और पर्ल्स का इस्तेमाल करें। पर्ल की मदद से चाहें तो दिल बनाएं। बस ध्यान रखें कि ये मोती ज्यादा हैवी और बड़े न हों। ये जितना हल्के और छोटे होंगे, उतना ही आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें