फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वशी ढोलकिया के लेटेस्ट आउटफिट को देख फैंस ने दी सलवार-कमीज पहनने की नसीहत

Sat, 26 Jun 2021 01:46 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Instagram: @urvashiidholakia

कोमोलिका का किरदार निभाकर प्रसिद्ध होने वाली 41 वर्षीय अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया को कौन नहीं जानता। उर्वशी की अदाओं और उनके फैशन सेंस का तो हर कोई फैन है। वे अक्सर अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। जिनपर कि उनके फैंस खूब कमेंट भी करते हैं। हाल ही में उर्वशी ने टॉप और नेरो बॉटम जींस में अपनी एक तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों में वैसे तो वे बहुत सुंदर लग रही हैं लेकिन दर्शकों को उनका आउटफिट कुछ खास पसंद नहीं आया क्योंकि उनके टॉप का डिजाइन कुछ अलग है, जो कि थोड़ा लूज पैटर्न पर है। यही वजह है कि उर्वशी की तस्वीरों पर उन्होंने अपने अनुसार कुछ अजीब कमेंट किए हैं। उन्होंने फैशन और ड्रेसिंग को लेकर कुछ टिप्स दे डाली हैं। हालांकि पिछले दिनों उर्वशी ने साड़ी में एक तस्वीर पोस्ट की थी, उसे लोगों ने खुद से ही खूब पसंद किया था। उनकी जूलरी को लेकर भी तारीफ हुई थी। अगली स्लाइड्स से जानिए उर्वशी का यह आकर्षक और लेटेस्ट अवतार।  

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : instagram

ऐसा है ड्रेस
उर्वशी ने इस तस्वीर में जींस और टॉप पहना हुआ है। जिसमें कि नेरो बॉटम जींस को एक लूज टॉप के साथ पेयर किया है। आगे से चेन दी हुई है और स्लीव्स एकदम लूज है। टॉप प्रिंटेड है और इसमें बड़ी-बड़ी कॉलर स्टाइल है। 

विज्ञापन

3 of 5
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : instagram

टेबल के पास बैठी हैं
उर्वशी इन तस्वीरों में एक में खड़ी हुई हैें और दूसरी में टेबल के पास बैठी हैं। बैठी हुई उर्वशी के बाल पीछे की ओर बंधे हुए हैं और पैरों में काले रंग की पॉइंटेड हील्स हैं। वहीं खड़े होकर पोज देती हुई उर्वशी ने अपने बालों को खोल रखा है। वे बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं। 

4 of 5
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Insatagram- @urvashidholakia Verified

मेकअप है सुंदर
उर्वशी के चेहरे पर मेकअप बहुत अच्छे से किया गया है। आंखों में काजल और आई लेशेल लगाया हुआ है और होंठों पर गुलाबी शेड की लिपस्टिक है। हाथ के नाखूनों में हल्के नीले रंग की नेल पॉलिश लगाई हुई है। कान में काले रंग के खूबसूरत ईयररिंग्स हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : instagram

प्रशंसकों ने कमेंट में कही ये बात
प्रशंसकों ने उर्वशी की पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं, जिसमें कुछ कह रहे हैं कि वे सुंदर लग रही हैं, वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि इस तरह के कपड़े पहनकर वे टीन नहीं दिख सकती हैं लेकिन उर्वशी को इन बातों से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता है। वे अपना फैशन वैसा ही रखती हैं, जैसा कि उन्हें पसंद हो। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें