फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी की इस खूबसूरत ड्रेस को देख बहन शमिता बोलीं ‘बूटीफूल’

Fri, 25 Jun 2021 06:48 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram

शिल्पा शेट्टी एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनती हैं और इन तस्वीरों को वे अपने फैंस के साथ भी साझा करती हैं। रियलिटी शो में भी शिल्पा अक्सर स्टाइलिश कपड़े पहनी दिखाई देती हैं। शिल्पा ने पिछले दिनों साड़ी में एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी। फैंस ने उसे भी खूब पसंद किया था। हाल ही में शिल्पा ने हल्दी पीले रंग की गाउन में कुछ तस्वीरें साझा की है। जिसमें वे बहुत अच्छी लग रही हैं। उनके लेटेस्ट तस्वीर डालते ही फैंस ने खूब सारे कमेंट्स कर के बाढ़ ला दी है। बहन शमिता और शिल्पा का रिश्ता भी बहुत अच्छा है लेकिन शमिता के कमेंट्स शिल्पा की तस्वीरों पर ज्यादा देखे नहीं जाते हैं पर इस लेटेस्ट तस्वीर को शमिता ने भी खूब पसंद किया है। शिल्पा ने तस्वीर के साथ बहुत अच्छा कैप्शन भी डाला है। अगली स्लाइड्स से देखिए शिल्पा का यह लेटेस्ट और खूबसूरत अवतार। 

विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
शिल्पा ने हल्दी पीले रंग का खूबसूरत सा गाउन पहना है। गाउन में खूब सारे प्लेट्स हैं। कोहनी तक स्लीव्स हैं और बाकी कुछ कपड़ा हाथों से ही लटक रहा है। आगे से गाउन में वी नेक दिया हुआ है। फ्लोर लेंथ के इस गाउन में नीचे भी प्लेट्स डिजाइन है और दो से तीन लेयर्स हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram

पहनी है हरे रंग की जूलरी
शमिता ने हरे रंग की जूलरी को इस पीले रंग की ड्रेस के साथ पहना है। गले में डबल चेन का हरा रंग का हार पहना हुआ है। हाथों में तीन अंगुठियां हैं और ब्रेसलेट भी हरे रंग का ही है। हाथ में खूबसूरत सा टैटू भी बना हुआ है। 

4 of 5
शिल्पा - फोटो : Shilpa Shetty Instagram

बाल किए हैं स्ट्रेट
शिल्पा ने इस लुक के लिए बालों को स्ट्रेट किया हुआ है। एक तरफ से बाल आगे की तरफ हैं और बाकी पीछे की ओर ही हैं। शिल्पा ने दोनों हाथों को कमर पर रख कर एक तस्वीर में पोज दिया है। मेकअप बहुत अच्छा लग रहा है। ग्लोसी लिपस्टिक चेहरे पर लगाई हुई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
प्रशंसकों ने किए कमेंट
शिल्पा के इस लुक को प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। लड़कियां इस गाउन की तर्ज पर अपने लिए भी सुंदर सा ड्रेस बनवा सकती हैं। अभिनेत्री शमिता शेट्टी को भी शिल्पा का यह लुक खूब अच्छा लगा है इसलिए उन्होंने तस्वीर पर बूटीफूल कमेंट किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें