फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Jewellery: भूल जाएं भारी ज्वेलरी, चलन में हैं इस तरह के गहने

Sun, 06 Aug 2023 12:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चलन के हिसाब ज्वेलरी खरीदने का सोच रही हैं, तो आज के आर्टिकल में हम आपको ट्रेंडिंग ज्वेलरी के बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
madhuri dixit - फोटो : instagram
Trendy Jewellery: हल्के-आकर्षक नेकलेस और पेंडेंट ने भारी-भरकम जेवरों के चलन को पीछे कर दिया है। नई-नई डिजाइन में आए पेंडेंट हर उम्र में हर ड्रेस के साथ कैरी किए जा सकते हैं। कई तरह के नेकलेस और पेंडेंट इन दिनों ट्रेंड में हैं। ये अलग-अलग आउटफिट के लिए अलग-अलग डिजाइन में मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के कपड़ों के साथ ये हल्के पेंडेंट कैरी करके खूबसूरत दिख सकती हैं।

खास बात यह कि इन नेकलेस और पेंडेंट को हर उम्र की महिला, चाहे वह गृहिणी हो, नौकरीपेशा हो या कॉलेज गोइंग गर्ल, सभी अपनी पसंद के हिसाब से पहन सकती हैं। ये अन्य आभूषणों से बेहद हल्के होते हैं, इसलिए इनको आप हर तरह के कपड़ों, जैसे कि सूट, साड़ी, लहंगा और जींस-टॉप पर पहन सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Jewellery - फोटो : instagram/tanghavri
लेयर्ड पेंडेंट

लेयर्ड पेंडेंट की खास बात यह है कि यह चेन के साथ कई अन्य मैटेरियल में आते हैं। जिन महिलाओं को चेन पहनने पर गले में खुजली और लाल चकत्ते पड़ते हैं, वे लेयर्ड पेंडेंट पहन सकती हैं। लेयर्ड पेंडेंट मुख्यत: तीन लेयर का होता है, मगर अब यह कई लेयर में भी उपलब्ध है, इसलिए आप अपनी पसंद से कितनी ही लेयर का पेंडेंट खरीद सकती हैं।

इस पेंडेंट को आप सूट और सिंपल साड़ी पर पहन सकती हैं। हाई नेक टॉप पर यह पेंडेंट सबसे ज्यादा फबता है। आजकल कॉलेज की लड़कियां इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल करती हैं, जो उनकी गर्दन की शोभा को और बढ़ा देता है।
विज्ञापन

3 of 7
neckless - फोटो : instagram
फ्लोरल लेयर्ड पेंडेंट

ये पेंडेंट दिखने में बहुत खूबसूरत और क्लासी होते हैं और हर आउटफिट के साथ फिट होते हैं। इस साल सबसे ज्यादा ट्रेड में सूरजमुखी डिजाइन वाला फ्लोरल लेयर्ड पेंडेंट रहा, लेकिन अब ये डेजी और अन्य फ्लोरल डिजाइन में भी आने लगे हैं। इन पेंडेंट की खास बात यही है कि ये आपके हर आउटफिट पर अपने नाम की तरह ही खिलते हैं।

4 of 7
Jewellery - फोटो : pixabay
पर्ल पेंडेंट

यह एक सदाबहार पेंडेंट है, जो अधिकतर महिलाओं को पसंद आता है। इस कारण यह हमेशा ही ट्रेंड में रहता है। ये पेंडेंट मोतियों के साथ और चेन, दोनों डिजाइन में आते हैं। विवाहित महिलाएं इसे किसी भी कार्यक्रम में साड़ी के साथ पहन सकती है, तो कामकाजी महिलाएं भी इसे सूट के साथ कैरी कर सकती हैं। यह पेंडेंट आम से आम और खास से खास समारोह में आपके लुक को आकर्षक बना देता है।
विज्ञापन

5 of 7
evil eye - फोटो : iStock
स्टोन आई पेंडेंट

स्टोन आई पेंडेंट की मुख्य डिजाइन बिग बॉस के प्रतिभागियों की तरह दिखती है, लेकिन इसके बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए यह पेंडेंट अब कई डिजाइन में उपलब्ध है। इनमें मोती लगा पेंडेंट और लटकी चेन मुख्य हैं। ये पेंडेंट बहुत हल्के, सिंपल और क्लासी होते हैं, इसलिए आप इनको हर तरह की ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। इनको आप हाथ में फोल्ड कर ब्रेसलेट के रूप में भी कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Jewellery - फोटो : Jewellery
नेम पेंडेंट

ये पेंडेंट हाल ही में सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहे। इनमें आप अपना या करीबी का नाम लिखवा सकती हैं। ये पेंडेंट आपको गोल्ड और सिल्वर, दोनों में मिलते हैं। आप इस पेंडेंट को रोजाना किसी भी तरह की ड्रेस के साथ पहन सकती हैं, फिर चाहे वह सूट हो, साड़ी हो या जींस-टॉप। ये बेहद ही हल्के होते हैं, जिस वजह से आप गर्दन पर कोई भार महसूस नहीं करतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jewellery - फोटो : pixabay
रत्न पेंडेंट

अगर आप रत्न पहनने का शौक रखती हैं तो यह पेंडेंट आपके लिए ही है। यह पेंडेंट आप अपनी पसंद और राशि के अनुसार भी पहन सकती हैं। हीरा रत्न एक पेंडेंट के रूप में हमेशा ही पसंद किया जाता है, जिसे आप हर तरह के पहनावे के साथ कैरी कर सकती हैं। ये पेंडेंट हमेशा ही आपको क्लासी लुक देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें