Friendship Day 2023: दोस्ती का रिश्ता सभी रिश्तों में से सबसे अलग होता है। जिस तरह से हमारे घर वाले कभी हमारे फेलियर को जज नहीं करते, हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ठीक उसी तरह से जो सच्चा दोस्त होता है वो भी आपको हमेशा मोटिवेट करता है ताकि आप अपनी जिंदगी में हर वो मुकाम हासिल कर सकें, जिसकी चाहत आपके मन में हो।
हर किसी की जिंदगी में एक सच्चे और अच्छे दोस्त का होना काफी जरूरी होता है। वो दोस्त ही होते हैं, जिन्हें आप अपनी भावनाओं को साझा करते हैं, सुख-दुख में साथी बनाते हैं, अच्छी-बुरी चीजें बांटते हैं। जीवन के उन पलों को हम दोस्तों से साथ बिताते हैं, जिनके बारे में कई बार हमारे घर वालों तक को नहीं पता होता है।
इसी दोस्ती को मित्रता दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है। हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे या मित्रता दिवस मनाया जाता है। अगर आप इस दिन अपनी सहेली को स्पेशल फील कराना चाहती हैं, तो उन्हें इस तरह की ट्रेंडी ज्वेलरी तोहफे में दे सकती हैं।