Trendy Footwear: गर्मियों में आरामदायक और हल्के फुटवियर चुनना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि ये न सिर्फ पैरों से निकलने वाले पसीने को कम करते हैं, बल्कि उन्हें ठंडक भी महसूस कराते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
आराम और स्टाइल का बेस्ट कॉम्बिनेशन हैं ये फुटवियर
- फोटो : Adobe stock
Trendy Footwear: गर्मियों में खुद को कूल और स्टाइलिश बनाए रखने के लिए आप अपने लुक में कई बदलाव लाती हैं। इसमें हल्के और सूती कपड़े पहनना, सफेद, पेस्टल और हल्के शेड्स को चुनना और बालों को पोनीटेल या बन जैसे सिंपल हेयरस्टाइल में बांधना शामिल हैं। लेकिन फुटवियर का क्या?
क्या आप ले-देकर वही पुराने स्टाइल के सैंडल और हील्स पहन रही हैं, जो पांव को आराम महसूस नहीं होने देते, तो वक्त है बदलाव का। इस बार अपने समर आउटफिट्स के साथ ऐसे फुटवियर को जोड़ें, जो कूल, स्टाइलिश और आरामदायक हों।
विज्ञापन
2 of 7
ओपन टो फ्लैट्स
- फोटो : instagram
ओपन टो फ्लैट्स
आजकल महिलाओं के बीच ओपन टो फ्लैट्स फुटवियर का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। ऑफिस, कॉलेज हो या कैजुअल आउटिंग, हर मौके पर ये परफेक्ट नजर आते हैं। खुले पंजों वाले ओपन टो पैरों को हवा देते हैं, जिससे पसीना और बदबू जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। बाजार में यह अलग-अलग रंगों, डिजाइनों और मटेरियल में आसानी से उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने स्टाइल के अनुसार चुन सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
म्यूल्स
- फोटो : instagram
म्यूल्स
बैक ओपन डिजाइन वाले ये स्टाइलिश फुटवियर न केवल पहनने में आरामदायक हैं, बल्कि हर मौके पर परफेक्ट लुक भी देते हैं। इस समय म्यूल्स में फ्लैट्स से लेकर हील्स तक कई ऑप्शन मौजूद हैं। लेदर, वेलवेट, सिंथेटिक और प्रिंटेड डिजाइनों में उपलब्ध ये फुटवियर हर ड्रेस के साथ अच्छे लगते हैं। खास बात यह है कि इन्हें जल्दी पहना और उतारा जा सकता है, जो स्टाइल और सुविधा, दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करते हैं।
4 of 7
स्ट्रैपी फ्लैट सैंडल
- फोटो : instagram
स्ट्रैपी फ्लैट सैंडल
गर्मियों के लिए ये बेस्ट हैं। इनका हल्का और आरामदायक डिजाइन पांव को हवा देता है, जिससे गर्मी में भी आराम महसूस होता है। गोल्डन, सिल्वर, प्रिंटेड और ब्राइट कलर्स में उपलब्ध स्ट्रैपी फ्लैट्स वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स तक हर स्टाइल के साथ खूबसूरती से मेल खाते हैं। आज ये मॉडर्न महिलाओं की वार्डरोब का एक स्टाइलिश हिस्सा बन चुके हैं, जो हर आउटिंग के लिए आपको परफेक्ट लुक देते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
बेली भी पहली पसंद
बेली भी पहली पसंद
गर्मी के मौसम बेली महिलाओं की पहली पसंद होती है। असल में, बेली फ्लैट्स का हल्का वजन और बंद डिजाइन पैरों को धूप और धूल से बचाता है, साथ ही घंटों पहनने पर भी पैरों को थकान महसूस नहीं होती। ये फुटवियर ट्रेडिशनल कुर्तियों से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स तक हर ड्रेस के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। इस समय बाजार में बेली फ्लोरल प्रिंट्स, ब्राइट कलर्स और एम्ब्रॉयडरी डिजाइनों में उपलब्ध है, जो इस मौसम में आराम और फैशन का बेहतरीन विकल्प है।
विज्ञापन
6 of 7
क्लॉग
- फोटो : instagram
क्लॉग
इस गर्मी में कूल और ट्रेंडी दिखना है तो क्लॉग्स को ट्राई करें। इनका मोटा सोल और ओपन डिजाइन आरामदायक होने के साथ ही एक स्टाइलिश और कूल लुक देता है। क्लॉग्स को आप जींस, स्कर्ट, शॉर्ट्स या कुर्तियों के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। खास बात है कि इसे लंबे समय तक पहनने पर भी थकान महसूस नहीं होती। वाइब्रेंट कलर्स, कटवर्क डिजाइन और हल्के वजन के कारण ये युवतियों के बीच खासे पॉपुलर हो रहे हैं।
अगर आप जूते पहनना ज्यादा पसंद करती हैं तो स्लिप-ऑन स्नीकर्स आपके लिए ही हैं। गर्मियों के लिए ये एक बेहतरीन विकल्प हैं, क्योंकि इनका मटेरियल हल्का और सांस लेने योग्य होता है, जिससे पसीना कम आता है और पैरों से बदबू नहीं आती। ये स्नीकर्स जींस, ट्रैक पैंट्स, ड्रेसेज या कैजुअल वियर के साथ शानदार दिखते हैं। वाइब्रेंट कलर, मिनिमल डिजाइन और ट्रेंडी लुक के कारण ये युवा पीढ़ी की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।