फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrara Vs Gharara: शरारा और गरारा में क्या फर्क है ? खरीदने से पहले जान लें

Tue, 03 Jun 2025 01:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Know Difference Between Gharara and Sharara: यदि आप भी शरारा और गरारा खरीदने का विचार कर रही हैं तो पहले इसमें अंतर जान लें। 
विज्ञापन
1 of 7
शरारा और गरारा में क्या फर्क है ? - फोटो : instagram
Know Difference Between Gharara and Sharara :  महिलाएं आज के समय में ऐसे कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती हैं, जो न सिर्फ खूबसूरत हों, बल्कि पहनने में कंफर्टेबल भी हों। कपड़े जितने आरामदायक होंगे, उन्हें उतनी ही देर तक पहना जा सकेगा। ऐसे में उन्हें शरारा सूट काफी पसंद आता है।

शरारा और गरारा ये दो अलग-अलग आउटफिट होते हैं, जबकि ज्यादातर महिलाएं इन्हें एक जैसा ही समझती हैं। खरीदते वक्त भी वो ध्यान नहीं देतीं कि उन्होंने गरारा खरीदा है या फिर शरारा। इसी के चलते हम आपको शरारा और गरारा में फर्क आपको बताएंगे, ताकि आप अपने लिए सही आउटफिट का चयन कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
कैसा होता है शरारा ? - फोटो : instagram
कैसा होता है शरारा ?

सबसे पहले तो ये जान लें कि शरारा क्या होता है। शरारा एक तरह का प्लाजो ही होता है, जिसमें नीचे की तरफ काफी घेर होता है। इसमें किसी तरह का कोई जोड़ नहीं होता। ज्यादातर शरारा में गोटा-पट्टी का काम होता है। यदि कुर्ता हैवी है तो कई बार शरारा में सिर्फ घेर पर काम होता है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
कैसा होता है गरारा ? - फोटो : instagram
कैसा होता है गरारा ?

शरारा से गरारा सिर्फ इसलिए अलग होता है, क्योंकि उनमें जोड़ होता है। इसकी पहचान है कि इसमें घुटने के थोड़ा नीचे या फिर थोड़ा ऊपर एक जोड़ होता है। इसी जोड़ पर गरारा से घेर को अटैच किया जाता है। ये घुटनों तक अच्छी फिटिंग का यानी कि टाइट होता है, और घुटनों से नीचे इसमें घेर होता है। 

 

4 of 7
शरारा के साथ क्या-क्या पहन सकते हैं ? - फोटो : instagram
शरारा के साथ क्या-क्या पहन सकते हैं ?

यदि आप शरारा पहन रही हैं तो इसके साथ शॉर्ट कुर्ती, नी लेंथ कुर्ती कैरी कर सकती हैं। इसका लुक ज्यादातर एथनिक ही रहता है, जिस कारण आप इसे अपने कलेक्शन में अवश्य शामिल करें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
गरारा के साथ क्या-क्या पहन सकते हैं ? - फोटो : instagram
गरारा के साथ क्या-क्या पहन सकते हैं ?

यदि गरारा पहनना है तो इसको आप एथनिक के साथ-साथ इंडो वेस्टर्न के अंदाज भी कैरी कर सकती हैं। ये क्रॉप टॉप, ब्लेजर के साथ भी काफी कमाल का लगता है। यदि गरारा के साथ क्रॉप टॉप पहन रही हैं तो इसकी फिटिंग का थोड़ा ध्यान रखें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : instagram
 खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

यदि आप शरारा या फिर गरारा खरीदने का प्लान कर रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रख लें। जैसा कि अगर आप ज्यादा घूमना-फिरना चाहती हैं तो शरारा पहनें, क्योंकि ये ढीला होता है, ऐसे में इसे पहनकर महिलाएं सहज रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : instagram
यदि नबाबी लुक चाहिए, और शादी-विवाह में कुछ पहनना है तो गरारा बेहतर विकल्प है। खरीदने से पहले गरारा एक बार ट्राय जरूर करें क्योंकि य़दि इसका फिटिंग और घेर सही न हो तो पहनने में दिक्कत हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें