फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Suit : एथनिक वियर में बिखेरना है जलवा तो ट्राई करें सूट के ये डिजाइन

Thu, 27 Apr 2023 04:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको लेटेस्ट सूट के कुछ डिजाइंस दिखाएंगे। ये सभी डिजाइन बड़ी बड़ी एक्ट्रेस ने पहने हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Trending Suit - फोटो : instagram
Trending Suit : चाहे कोई लड़की कितना भी वेस्टर्न ड्रेस पहनती हो, पर उसे एथनिक वियर पहनना जरूर पसंद होता है। एथनिक वियर पहन कर वो त्योहारों के साथ-साथ ऑफिस तक में अपना जलवा बिखेरती हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज-कल शादियों का सीजन चल रहा है। शादी के इस सीजन में ट्रेंड के हिसाब से कपड़ों का चयन करना काफी मुश्किल काम होता है।

ऐसे में आज के लेख में हम आपको ट्रेंडिंग सूट के डिजाइन के बारे में बताएंगे, ताकि आप भी उन्हें ट्राई करके स्टाइलिश दिख सकें। सूट एक ऐसा आउटफिट है, जो हर महिला को पसंद आता है। इसे पहनकर महिलाएं कभी असहज नहीं होती। चाहे पूरे दिन की बात हो, सूट पहनकर हर कोई आराम से रह सकता है। ऐसे में आज हम आपको लेटेस्ट सूट के कुछ डिजाइंस दिखाएंगे। ये सभी डिजाइन बड़ी बड़ी एक्ट्रेस ने पहने हैं। अगर आप भी ऐसे सूट बनवाएंगीं तो आपका लुक सबसे हटके लगेगा।
विज्ञापन

2 of 5
Trending Suit - फोटो : instagram
बेस्ट ऑप्शन है अनारकली सूट

अनारकली सूट देखने में काफी रॉयल लगता है। अगर आप ऐसा अनारकली हैवी वर्क वाला सूट पहनेंगी तो ये देखने में काफी प्यारा लगेगा। इस तरह का अनारकली सूट देखने में काफी क्लासी लगता है। आप इसे बाजार में दो से तीन हजार में मिल जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Trending Suit - फोटो : instagram
शरारा सूट 

इस तरह का शरारा सूट आज-कल काफी ट्रेंड में है। ऐसा रेडीमेड शरारा लगभग 1500 रुपये से लेकर 2000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। गर्मियों के मौसम के लिए ये एक परफेक्ट आउटफिट है।

4 of 5
Trending Suit - फोटो : instagram
पैंट सूट

निऑन रंग देखने में काफी प्यारा लगता है। आप चाहें तो इसी रंग का हैवी वर्क वाला शरारा सूट कैरी कर सकती हैं। ऐसा सूट आपको एक हजार से दो हजार रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Trending Suit - फोटो : instagram
ज्वेलरी और मेकअप का रखें ध्यान 

इस तरीके के हैवी वर्क सूट को आप मिनिमल ज्वेलरी के साथ कैरी करें। इसके साथ मेकअप भी काफी लाइट ही अच्छा रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें