फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Outfits for Couple: पार्टनर के साथ जाना है ट्रिप पर तो ऐसे आउटफिट को कलेक्शन में करें शामिल

Sun, 29 Jun 2025 01:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Travel Outfits for Couple Trip: यदि आप अपने पार्टनर के साथ कहीं ट्रिप पर जा रहे हैं, अपने लुक का खास ध्यान रखें। यहां उसके लिए कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
पार्टनर के साथ जाना है ट्रिप पर तो ऐसे आउटफिट को कलेक्शन में शामिल करें - फोटो : instagram
Travel Outfits for Couple Trip: मौसम काफी खूबसूरत होने लगा है, ऐसे में लोग अपने पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं। बारिश के इस सुहावने मौसम में लोगों को लॉन्ग ड्राइव पर जाना भी काफी पसंद होता है।

सोशल मीडिया के इस दौर में लोग ट्रिप पर भी ट्रेंड के हिसाब से ही कपड़े ले जाना पसंद करते हैं। कई लोगों को ये समझ में नहीं आता कि वो ऐसा क्या पहनें, जिससे कंफर्टेबल भी रहें, और लुक भी स्टाइलिश लगे। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि ट्रिप पर किसी कपल के लिए कैसे कपड़े पहने जा सकते हैं। यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
ट्रैवल के समय पहने ये - फोटो : instagram
ट्रैवल के समय पहने ये

रास्ते के समय हमेशा ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो आरामदायक हों। इसके लिए कपल को ट्रैक सूट कैरी करना चाहिए। चाहें तो अलग-अलग रंग के ट्रैक सूट पहनें, वरना आजकल तो बाजार में कपल्स के लिए खास तैयार किए गए ट्रैक सूट आते हैं। ये काफी लूज फिटिंग के होते हैं, ऐसे में इसमे आप काफी सहज रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
एथनिक वियर भी रहेगा परफेक्ट - फोटो : instagram
एथनिक वियर भी रहेगा परफेक्ट

यदि कहीं ऐसी जगह घूमने जा रहे हैं, जहां मंदिर है तो अपने साथ एथनिक वियर अवश्य रखें। साड़ी में ज्यादातर लड़कियां सहज नहीं रहती हैं, ऐसे में आप अपने लिए ऐसा फ्लोरल प्रिंट का सूट पहनें। इसके साथ-साथ अपने पार्टनर के लिए भी आप कुर्ता-पायजामा साथ अवश्य रख लें। 

4 of 7
ये लुक दिखेगा कूल - फोटो : instagram
ये लुक दिखेगा कूल

ग्लैमरस दिखने के लिए आप अपने साथ ऑफ शोल्डर वेस्टर्न ड्रेस रख लें। इस तरह की ड्रेस के हिसाब से एक्सेसरीज भी साथ रखें। इसके साथ-साथ अपने पार्टनर के लिए शॉर्ट्स और टीर्शट भी साथ रखें। ये आउटफिट लड़कों को काफी पसंद आता है, क्योंकि ये काफी सहज होता है। इसे पहनकर उन्हें उलझन नहीं होती है।  
विज्ञापन

5 of 7
ये रंग खूब खिलेगा - फोटो : instagram
ये रंग खूब खिलेगा

यदि कहीं बीच पर आप जा रहे हैं, तो ऐसे हल्के ब्लू रंग के आउटफिट अपने साथ रखें। ऐसी रफल वाली ड्रेस आपके लुक को काफी कूल दिखाने में मदद करेगी। इसके साथ-साथ अपने पार्टनर के लिए भी फ्लोरल शर्ट रखें। इसे शॉर्ट्स के साथ पहना जा सकता है। वहीं आप इसके साथ कैप भी साथ रखें।  
विज्ञापन

6 of 7
ग्लैमरस दिखना है तो ये पहनें - फोटो : instagram
ग्लैमरस दिखना है तो ये पहनें

लड़कियां बीच पर ऐसे आउटफिट पहनना पसंद करती हैं, जिसमें वो ग्लैमरस दिखें। ऐसे में अपने लिए एक स्लीवलेस बॉडीकॉन ड्रेस कैरी करें। इसके अलावा अपने पार्टनर के लिए प्रिंटेड शर्ट और लूज फिटिंग की पैंट रखें। ये कॉम्बिनेशन कमाल का लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऑल व्हाइट लुक - फोटो : instagram
ऑल व्हाइट लुक

आप अपने पार्टनर के साथ ट्यूनिंग करके ऐसा ऑल व्हाइट लुक कैरी कर सकती हैं। ऐसे में अपने पार्टनर को सफेद रंग की शर्ट के साथ सफेद रंग का ही ट्राउजर पहनाएं। इसके साथ ही खुद भी व्हाइट रंग का आउटफिट पहनें। आप चाहें शिफॉन फैब्रिक की शर्ट और ट्राउजर कैरी कर सकती हैं। ये लुक बीच पर काफी अच्छा लगता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें