फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: बॉडीकॉन ड्रेस पहनने से पहले ये फैशन रूल्स जरूर पढ़ लें, वरना लुक हो जाएगा फ्लॉप

Wed, 25 Jun 2025 05:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bodycon Dress: अगर आप भी बॉडीकॉन ड्रेस पहनना पसंद है तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। अगर इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगी तो आपका लुक बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
बॉडीकॉन ड्रेस पहनते समय इन बातों का ध्यान अवश्य रखें - फोटो : instagram
Bodycon Dress: हर लड़की की चाहत होती है कि वो जब भी वेस्टर्न ड्रेस पहने तो सबसे खूबसूरत और सबसे अलग दिखे। इसके लिए वो अलग-अलग स्टाइल और पैटर्न की ड्रेसेस खरीदती रहती हैं। आज के समय में बाजार में कई पैटर्न की वेस्टर्न ड्रेस आती हैं, जो देखने में भी कमाल की लगती हैं। इन सभी में सबसे अलग होती है बॉडीकॉन ड्रेस.....

ये ड्रेस बॉडी हगिंग होती है, जिस वजह से इसे पहनने के बाद फिगर काफी ग्लैमरस लगता है। इस खूबसूरत सी ड्रेस को अगर गलत तरह से पहना जाए तो ये लुक अच्छा बनाने की बजाय बिगाड़ भी सकती हैं। इसी के चलते हम आपको कुछ टिप्स देंगे, जिससे आप का बॉडीकॉन लुक जरा भी खराब न हो। 
विज्ञापन

2 of 6
साइज होना चाहिए परफेक्ट - फोटो : instagram
साइज होना चाहिए परफेक्ट

जब भी बॉडीकॉन ड्रेस पहन रही हैं तो उसकी फिटिंग का खास ध्यान रखें। ये ड्रेस चाहे ढीली हो, या ज्यादा टाइट हो, दोनों ही आपके लुक को बिगाड़ सकती है। इसलिए ध्यान रखें कि बॉडीकॉन ड्रेस बस इतनी फिटिंग की हो, कि आपको चलने, बैठने में परेशानी न हो। 

 
विज्ञापन

3 of 6
शेपवियर है सबसे जरूरी - फोटो : instagram
शेपवियर है सबसे जरूरी

यदि आप बॉडीकॉन ड्रेस पहनने जा रही हैं तो शेपवियर को पहले अपना दोस्त बना लें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि बॉडीकॉन ड्रेस शरीर की हर लाइन को उभारती है, जिससे महिलाओं का आत्मविश्वास डगमगा जाता है। ऐसे में शेपवियरपहनना आपके फिगर को एक स्मूद और क्लीन लुक देता है।

 

4 of 6
सही इनरवियर का चयन करें - फोटो : instagram
सही इनरवियर का चयन करें

चूंकि बॉडीकॉन ड्रेस में शरीर का एक हल्का कर्व भी दिखाई देता है, ऐसे में इसके साथ सही इनरवियर का चयन करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ड्रेस के अंदर से दिखने वाली इनरवियर लाइनें पूरे आउटफिट को बिगाड़ सकती हैं। बॉडीकॉन ड्रेस के साथ हमेशा सीमलेस इनरवियर ही पहनें, ताकि आपका लुक सही दिखे। 

 
विज्ञापन

5 of 6
एक्सेसरीज रखें सिंपल - फोटो : instagram
एक्सेसरीज रखें सिंपल

बॉडीकॉन ड्रेस के साथ कभी भी ज्यादा हैवी एक्सेसरीज कैरी नहीं करनी चाहिए। बॉडीकॉन ड्रेस खुद में एक स्टेटमेंट होती है। इसके साथ मेकअप, ज्वेलरी और हेयर स्टाइल को हमेशा नॉर्मल ही रखें, वरना आपका लुक बिगड़ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ड्रेस का फैब्रिक हो सही - फोटो : instagram
ड्रेस का फैब्रिक हो सही

 बॉडीकॉन ड्रेस एकदम फिटिंग की होती है, इसलिए इसके फैब्रिक का ध्यान रखें। सस्ते फैब्रिक वाली ड्रेस जल्दी खिंच जाती है या बॉडी पर सही से नहीं बैठती। बेहतर है कि अच्छी क्वालिटी का स्ट्रेचेबल और ब्रीदेबल मटेरियल चुनें, ताकि आपका लुक एकदम परफेक्ट रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें