इन दिनों ऑफ शोल्डर टॉप और ड्रेस का फैशन है। लेकिन अधिकतर महिलाएं इस तरह के ड्रेस सिर्फ इसलिए नहीं पहनती, क्योंकि उन्हें लगता है कि इनके नीचे ब्रा नहीं पहन पाएंगी। दरअसल ट्यूब टाॅप और ऑफ शोल्डर ड्रेस में सामान्य ब्रा की स्टेप दिखाई देती है, जिसमें महिलाएं असहज तो महसूस करती ही हैं, ड्रेस का लुक भी खराब लगता है। लेकिन बिना ब्रा नजर आए भी इस तरह के आउटफिट आसानी से कैरी किए जा सकते हैं। इसलिए महिलाएं सामान्य ब्रा से अलग स्ट्रैपलेस ब्रा आउटफिट के नीचे पहन सकती है। अभी भी कई महिलाओं को स्ट्रैपलेस ब्रा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। कुछ महिलाओं के मन में स्ट्रैपलेस ब्रा को लेकर कई सवाल और भ्रांतियां हैं। ऐसे में अगर आप स्ट्रैपलेस ब्रा पहनना चाहती हैं, तो सबसे पहले जान लीजिए कि स्ट्रैपलेस ब्रा को सही तरीके से पहनने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।