Fashion Tips: स्टाइलिश और फैशनेबल दिखने के लिए महंगे और डिजाइनर कपड़ों की जरूरत नहीं होती। आप अपने वाॅर्डरोब में रखे साधारण कपड़ों में भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। इसके लिए आप बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के स्टाइल और फैशन ट्रेंड को काॅपी कर सकती हैं। भारत में अधिकतर महिलाएं साड़ी पहनती हैं। ये हमारी संस्कृति का हिस्सा तो है ही साथ ही स्टाइल के मामले में भी हर मौके के लिए परफेक्ट आउटफिट भी है। ऑफिस से लेकर किसी पार्टी, शादी समारोह से लेकर किसी मीटिंग तक में आप साड़ी को कैरी कर सकती हैं। हालांकि गर्मी के मौसम में आप अगर किसी खास कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं तो अपनी रोजाना की हल्की और कंफर्टेबल साड़ी चाहकर भी नहीं पहन सकते। क्योंकि अधिकतर महिलाओं को लगता है कि हल्की और प्रिंटेड साड़ी शादी-समारोह के मौके पर फीका और साधारण सा लुक देती है। लेकिन बाॅलीवुड अभिनेत्रियां कई मौकों पर प्रिंटेड साड़ी में नजर आ जाती हैं। साधारण सी दिखने वाली प्रिंटेड साड़ी में अगर अभिनेत्रियां स्टाइलिश दिख सकती हैं, तो उनके लुक को काॅपी करके आप भी फैशनेबल और खूबसूरत दिख सकती हैं। जानिए साधारण प्रिंटेड साड़ी में स्टाइलिश दिखने के फैशन टिप्स।