फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Girl Squad In London: लंदन की सड़कों पर कुछ इस अंदाज में घूमती दिखीं करीना-करिश्मा कपूर, स्वैग था जबरदस्त

Fri, 08 Jul 2022 04:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
kareena kapoor karisma kapoor - फोटो : instagram
करीना कपूर इन दिनों बहन करिश्मा कपूर और अपनी बेस्टफ्रेंड के साथ लंदन में छुट्टियां एंज्वॉय कर रही हैं। जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी दिखाई है। जिसमे पूरी गर्ल गैंग जबरदस्त स्टाइलिश लुक में नजर आ रही है। लंदन की सड़कों पर बिल्कुल फिल्मी अंदाज में पोज दे रहीं इन हसीनाओं का स्वैग दिख रहा है। जिसमे सब अलग लुक में स्टाइलिश दिख रही हैं। करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर को साझा किया है। जिसमे करीना कपूर, करिश्मा कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा और बिजनेसमैन आदर पूनावाला की पत्नी नताशा पूनावाला पोज दे रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
kareena kapoor karisma kapoor - फोटो : instagram
करीना कपूर
करीना कपूर ने इस आउटिंग के लिए शिमरी डिजाइन के आउटफिट को चुना है। मिड लेंथ ब्लैक और टील कलर की शिमरी ड्रेस के साथ लेदर की बाइकर जैकेट को लेयर किया है। वहीं करीना की ये शिमरी पार्टी ड्रेस उनके लुक को कॉम्पलिमेंट कर रही है। जिसे करीना ने प्वॉइंटेड हील्स के साथ पेयर किया है। वहीं हाथों में लिया गनाचे बैग काफी एक्सपेंसिव है। करीना ने अपने इस लुक को ब्राउन कलर की मैट लिपस्टिक के साथ पेयर किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
kareena kapoor karisma kapoor - फोटो : instagram
वहीं करिश्मा कपूर काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। करिश्मा ने ब्लैक कलर की शार्ट ड्रेस को चुना है। जिस पर बड़े गुलाबी और पीले रंग के फ्लोरल प्रिंट बने हैं। वहीं इस रोज प्रिंट ड्रेस की बलून स्लीव और हाई नेक डिजाइन स्टाइलिश दिख रही थी। जिसे ब्लैक स्टॉकिंग्स और ब्लैक लेदर के एंकल लेंथ बूट्स के साथ पेयर किया गया है। सुर्ख गुलाबी रंग की लिपस्टिक के साथ स्लीक हाई पोनीटेल में करिश्मा का स्टनिंग लुक दिख रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
kareena kapoor karisma kapoor - फोटो : instagram
वहीं इस गर्ल गैंग में बिजनेसमैन आदर पूनावाला की पत्नी भी शामिल हैं। जिन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ए लाइन ड्रेस को चुना है। जिसकी हॉल्टर नेक डिजाइन के साथ ही बैकलेस डिजाइन इसे बोल्ड बना रही थी। नताशा पूनावाला ने अपने इस लुक को वाइन रेड लिपस्टिक और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ पेयर किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें