फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saree Shopping Tips: सीक्विन साड़ी खरीदते समय अवश्य रखें इन बातों का ध्यान, ताकि लुक देखकर जलने लगें लोग

Tue, 13 May 2025 05:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको सीक्विन वर्क वाली साड़ी खरीदनी है तो कुछ बातों का ध्यान रख लें, ताकि आपका लुक भी अच्छा दिखे और आप सहज भी रहें। 
विज्ञापन
1 of 7
सीक्विन साड़ी खरीदते समय अवश्य रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
Saree Shopping Tips: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे हर उम्र की भारतीय महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। साड़ी पहनकर महिलाओं का लुक सबसे खूबसूरत लगता है, यही वजह है कि आज के समय में तो महिलाएं पूजा-पाठ, शादी-विवाह और पार्टियों में भी साड़ी पहनना पसंद करती हैं।

आज-कल के समय में महिलाओं को सीक्विन वर्क की साड़ी काफी पसंद आती है, पर क्या आप जानती हैं कि इस साड़ी को खरीदने से पहले काफी सोचने और समझने की जरूरत है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि सीक्विन वर्क की साड़ी खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है, ताकि आप परफेक्ट साड़ी पहनकर अपने लुक को कई गुना खूबसूरत बना सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
सही हो फैब्रिक - फोटो : instagram
सही हो फैब्रिक

यदि आप सीक्विन वर्क की साड़ी खरीद रही हैं तो पहले उसका फैब्रिक देख लें। दरअसल, सीक्विन वर्क के बाद साड़ी काफी हैवी हो जाती है। इसलिए हल्के फैब्रिक वाली सीक्विन वर्क की साड़ी खरीदें, ताकि इसे पहनकर आपको किसी तरह की परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन

3 of 7
सही हो फैब्रिक - फोटो : Instagram
बहुत ज्यादा भारी साड़ी पहनना और कैरी करना मुश्किल हो सकता है, खासकर तब, जब आपको लंबे समय के लिए साड़ी पहननी हो। 

 

4 of 7
क्वालिटी देखें - फोटो : Instagram
क्वालिटी देखें

सीक्विन वर्क की साड़ी खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि इस पर वर्क अच्छे और सफाई से हो। यदि रफली काम होगा, तो ये आपकी साड़ी को खराब दिखाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
क्वालिटी देखें - फोटो : instagram
अच्छे से ये चेक करें कि कहीं साड़ी में लगे सीक्विन निकल तो नहीं रहे या फिर उनका धागा कमजोर तो नहीं है, कि एक बार पहनने पर खुद ही निकलने लगे। इससे आपके पैस बर्बाद हो सकते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
रंग का ध्यान रखें - फोटो : instagram
रंग का ध्यान रखें

सीक्विन वर्क की साड़ी खरीदते समय ये याद रखें कि आप हर रंग हर संय नहीं पहन सकती हैं। पार्टी और नाइट फंक्शन के लिए मेटेलिक शेड्स जैसे कि गोल्ड, सिल्वर, रोज़ गोल्ड, ब्लैक अच्छे रहते हैं। वहीं दिन के समय साड़ी पहननी है तो पेस्टल रंग से बेहतर विकल्प कुछ हो नहीं सकता।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साथ में पहनें सही ब्लाउज - फोटो : instagram
साथ में पहनें सही ब्लाउज

सीक्विन वर्क की साड़ी के साथ कभी भी साधारण ब्लाउज न पहनें। खूबसूरत और ग्लैमरस दिखने के लिए आज-कल सीक्विन साड़ी के साथ सिंपल या कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज़ ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप भी ऐसे ही ब्लाउज का चयन करें और अपना लुक अलग दिखाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें