फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Fashion: गर्मी में अटैंड करनी है शादी तो खरीद लें ऐसे आउटफिट, ताकि बिना पसीने में भीगे करें डांस

Tue, 13 May 2025 09:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शादी में सजने-संवरने के बाद पसीने से तर-बतर होना किसे पसंद होता है। ऐसे में आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं कुछ खास आउटफिट।
 
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी में अटैंड करनी है शादी तो खरीद लें ऐसे आउटफिट - फोटो : instagram
यशस्वी यादव

Wedding Fashion: दिन में तपती धूप, रात में उमस और पसीना से तर-ब-तर शरीर गर्मी में बहुत परेशान करता है। ऐसे में अगर आपको किसी शादी में जाना पड़ जाए तो इस स्थिति में न आप कह नहीं सकती हैं और जाने का आपका मन नहीं करता है। हैवी लहंगे-साड़ी को देखते ही पसीना छूट जाता है। कुछ हल्का पहनने की सोचती हैं तो अच्छा नहीं लगता। ऐसे में आपको इस मौसम के लिए कुछ खास फ्रेब्रिक के आउटफिट का चयन करना चाहिए, जो कूल-कूल रखने के साथ ही कूल लुक भी दें।

 
विज्ञापन

2 of 6
हल्के फैब्रिक की साड़ियां - फोटो : Instagram
हल्के फैब्रिक की साड़ियां

 गर्मी में साड़ी पहनना चाहती हैं, लेकिन भारी साड़ी पहनने में और संभालने में मुश्किल होती है तो बनारसी या सिल्क साड़ी की जगह आप कॉटन, ऑर्गेंजा, लिनेन या चंदेरी जैसी लाइटवेट फैब्रिक की साड़ियां चुनें। ये न सिर्फ देखने में सुंदर लगती हैं, बल्कि त्वचा को सांस भी लेने देती हैं। ये आपको एलीगेंट लुक भी देती हैं। आप साड़ी को स्लीवलेस या बैकलेस ब्लाउज के साथ पेयर करें और कम-से-कम ज्वेलरी से लुक को कंप्लीट करें।

 
विज्ञापन

3 of 6
क्लासिक कुर्ता सेट्स - फोटो : instagram
क्लासिक कुर्ता सेट्स 

 अगर आप कुछ ट्रेडिशनल पहनना चाहती हैं, लेकिन झंझट नहीं चाहतीं तो एक सुंदर कुर्ता सेट पहनकर शादी में खास नजर आ सकती हैं। कॉटन, चिकनकारी या मलबरी सिल्क के कुर्ते गर्मी में बेहद आरामदायक होते हैं। इन्हें प्लाजों या स्ट्रेट पैंट्स के साथ स्टाइल करें। इसमें आप सिंपल और सोबर नजर आएंगी। साथ ही ध्यान रखें कि दुपट्टा बहुत हैवी न हो। नेट या ऑर्गेंजा का हल्का दुपट्टा कैरी करें।

 

4 of 6
क्लासी को-ऑर्ड सेट्स - फोटो : instagram
क्लासी को-ऑर्ड सेट्स 

 मॉडर्न लुक विद ट्रेडिशनल टच चाहती हैं तो इन दिनों आपके लिए को-ऑर्ड सेट्स ट्रेंड में हैं। ये खासकर उन महिलाओं के लिए बेस्ट हैं, जो शादी में सिर्फ ट्रेडिशनल ही पहनना पसंद करती हैं। को-ऑर्ड सेट में ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं, जैसे- गोटा पट्टी वर्क, चंदेरी या जामदानी या फिर हैंडब्लॉक प्रिंट्स वाले को-ऑर्ड सेट्स। ट्रेडिशनल लाइट फैब्रिक वाले प्रिंटेड या सॉलिड को-ऑर्ड सेट्स आपको स्टाइलिश और गर्मी से राहत दे सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
शरारा और गरारा सेट्स - फोटो : instagram
शरारा और गरारा सेट्स 

अगर आप  भारी लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो शरारा या गरारा सेट्स ट्राई करें। ये आपको ट्रेडिशनल और कूल लुक एक साथ देंगे। साथ में लाइट एंब्रॉयडरी वाला कुर्ता और शीर दुपट्टा बेस्ट लगता है। शरारा और गरारा सेट्स की सबसे बड़ी खासियत है कि ये आपको ट्रेडिशनल लुक देते हैं और पहनने में भी हल्के होते हैं। चाहे मेहंदी हो या हल्दी, सभी फंक्शन्स के लिए यह एकदम परफेक्ट आउटफिट है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हैवी एंब्रॉयडरी नहीं - फोटो : instagram
हैवी एंब्रॉयडरी नहीं

फैशन डिजाइनर, शीतल भदानी चंद्रा का कहना है गर्मी के मौसम में शादी अटेंड करना एक चुनौती हो सकती है, लेकिन सही कपड़े पहनकर आप न सिर्फ कूल महसूस कर सकती हैं, बल्कि स्टाइलिश भी दिख सकती हैं। इस मौसम में आप हल्के, सांस लेने वाले फैब्रिक्स, जैसे कि कॉटन, लिनेन और शिफॉन को चुनें। ये न केवल स्किन-फ्रेंडली होते हैं, बल्कि पसीने से भी राहत देते हैं। महिलाएं हल्के रंगों में फ्लोई अनारकली, अंगरखा स्टाइल कुर्ता या शिफॉन/कॉटन साड़ी-धागे का वर्क ट्राई कर सकती हैं। पेस्टल रंग, जैसे कि मिंट ग्रीन, बेबी पिंक, लैवेंडर और ऑफ व्हाइट गर्मी के लिए परफेक्ट हैं। हैवी एंब्रॉयडरी से बचें। इसकी जगह चिकनकारी, हैंडब्लॉक प्रिंट्स या लाइट गोटा वर्क के कपड़े सही रहेंगे। हल्की ज्वेलरी और कम-से-कम मेकअप लुक को कंप्लीट करेंगे। पैरों में जूती या ओपन सैंडल पहनें, ताकि पैरों में हवा लगती रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें