फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannah Bhatia: दो रंग का लहंगा पहन तमन्ना भाटिया ने खिंचा ली ऐसी तस्वीरें, नजरें हटाना हो गया मुश्किल

Thu, 01 Dec 2022 12:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram
तमन्ना भाटिया अपनी खूबसूरती से फैंस को रिझाती रहती है। अक्सर ही सोशल मीडिया पर उनके ऐसे लुक्स नजर आते हैं। जिसे देखने के बाद कोई भी दीवाना हो जाए। साउथ के साथ ही हिंदी फिल्मों में जलवा दिखाने वाली तमन्ना भाटिया ने खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमे वो दो रंग के लहंगे को पहनकर तैयार हैं। जिसमे वो बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram
तमन्ना भाटिया ने ये फोटोशूट अपने खूबसूरत लहंगे को फ्लांट करने के लिए ही करवाया है। फाल्गुनशेनपिकॉक के कलेक्शन से लिए गए लहंगे में तमन्ना म्यूज बनी हैं। नीले और हरे रंग के शेड वाले लहंगे को तमन्ना ने चुना है। जिस पर गोल्डन कलर की जरी के धागों का हैवी वर्क बना है। ए लाइन डिजाइन के स्कर्ट पर प्लीट्स भी डाली गई है। जिसके साथ मैच किए गए ब्लाउज की डिजाइन भी काफी बोल्ड है। 
विज्ञापन

3 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram
ब्रॉड वी प्लजिंग नेकलाइन के साथ चोली में बस्ट एरिया पर भी कट लगा हुआ है। साथ ही हाफ स्लीव इस ब्लाउज को काफी बोल्ड बना रही है। वहीं मैचिंग के ओम्बर शेड दुपट्टे पर जरी के मैचिंग धागों का बॉर्डर पर काम दिख रहा है। जिसे तमन्ना ने हाथों पर फंसाया है। इतने हैवी वर्क वाले लहंगे को सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाने के लिए तमन्ना ने साथ में मिनिमम ज्वैलरी पहनी है। जिसमे कुंदन की डिजाइन वाल दो लेयर का गले से सटा नेकलेस शामिल है। जबकी कानों में किसी भी तरह की ज्वैलरी को डिच किया गया है।

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram
इतने खूबसूरत लहंगे को पहनकर तमन्ना शानदार दिख रही हैं। वहीं बात करें मेकअप की तो न्यूट्रल टोन मेकअप को चुना गया है। जिसमे न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ आंखों पर ब्लैक आईलाइनर के साथ स्मोकी ब्राउन शेड दिया गया है। पिंक ब्लश चिक्स तमन्ना की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। जबकि खुले बिखरे बाल तमन्ना की इन तस्वीरों को और भी ज्यादा हसीन बनाने के लिए काफी दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना के इतने खूबसूरत अंदाज को देखने के बाद डिजाइनर फाल्गुनी पिकॉक के साथ ही सितारे दोस्त भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं फैंस को भी तमन्ना का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें