फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumi Pednekar Saree: दोस्त की शादी में बोल्ड लुक में नजर आईं भूमि पेडनेकर, साड़ी में लग रहीं बला की खूबसूरत

Wed, 30 Nov 2022 06:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram
Bhumi Pednekar : हिंदी फिल्मों में अपने साधारण लुक से दर्शकों के दिल पर राज करने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर असल जिंदगी में बेहद बोल्ड और स्टाइलिश हैं। उन्हें 'दम लगा के हईशा' फिल्म में एक भारी शरीर वाली लड़की के लुक में देखा गया तो वहीं फिल्म बाला में एक सांवली रंगत वाली लड़की के तौर पर उन्होंने हर आम साधारण परिवार की लड़कियों को प्रदर्शित किया। लेकिन फिल्म प्रमोशन, किसी पार्टी या इवेंट के मौके पर और सोशल मीडिया पर भूमि पेडनेकर अपने किरदार से अलग बहुत ही स्टाइलिश और बोल्ड हैं। ऐसा नहीं कि भूमि असल जिंदगी में वेस्टर्न कपड़ों में ही नजर आती हैं। वह अधिकतर भारतीय परिधान में अपनी तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करती हैं। साड़ी या लहंगे पर उनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं। भारतीय पारंपरिक परिधान में माॅर्डन और स्टाइलिश कैसे दिखा जाए ये भूमि बखूबी जानती हैं। भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साड़ी में बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उनकी दोस्त की शादी की हैं, जहां वह संज संवर कर पहुंची थीं। यहां देखिए दोस्त की शादी के लिए साड़ी पहनकर तैयार हुईं भूमि पेडनेकर की लेटेस्ट तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
भूमि पेडनेकर - फोटो : Instagram/bhumipednekar
नीले रंग की साड़ी में भूमि

दोस्त की शादी में भूमि ने खुद को स्टाइल करने के लिए साड़ी का चयन किया। उन्होंने नीले रंग की टाई डाई साड़ी को पहना।
विज्ञापन

3 of 6
भूमि पेडनेकर - फोटो : Instagram/bhumipednekar
टाई-डाई साड़ी

इस खूबसूरत साड़ी में गोल्डन बूटी के प्रिंट भी दिए गए हैं। हल्की और कंफर्टेबल साड़ी बेहद आकर्षक लग रही है।

4 of 6
भूमि पेडनेकर - फोटो : Instagram/bhumipednekar
भूमि पेडनेकर का ब्लाउज डिजाइन

साड़ी से ज्यादा भूमि पेडनेकर के यूनिक ब्लाउज डिजाइन ने सबका ध्यान आकर्षित किया। अभिनेत्री ने लाल रंग का फ्लोरल कढ़ाई वाला ब्रालेट ब्लाउज कैरी किया है।
विज्ञापन

5 of 6
भूमि पेडनेकर - फोटो : Instagram/bhumipednekar
साड़ी में बोल्ड दिख रहीं भूमि

इस डीप नेक और स्लीवलेस मल्टी कलर ब्लाउज के कारण भूमि भारतीय परिधान में भी काफी बोल्ड दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भूमि पेडनेकर - फोटो : Instagram/bhumipednekar
ज्वेलरी

अपने लुक को पूरा करने के लिए भूमि ने हैवी ऑक्सीडाइज ज्वेलरी, नेकपीस और कंगन पहन रखे हैं। बालों को खुला रखते हुए उन्होंने अपने मेकअप से लुक को प्रभावी बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें