फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का स्टाइलिश अंदाज

Sun, 13 Apr 2025 12:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तूफानी बैटिंग और चौकों-छक्कों से लोगों का दिल जीत रहे सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। आइए आपको उनका स्टाइलिश अंदाज दिखाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का स्टाइलिश अंदाज - फोटो : instagram-Abhishek Sharma
Abhishek Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में वैसे तो एक से बढ़कर एक धमाकेदार बल्लेबाज हैं, लेकिन एक इन सभी में सबसे हटकर हैं अभिषेक शर्मा, जोकि अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज स्ट्राइक रेट के लिए जाने जाते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया है।

अपने खेल के साथ-साथ अभिषेक शर्मा अपने लुक्स की वजह से भी पहचाने जाते हैं। उनके लुक्स लोगों को काफी इंप्रेस करते हैं, और लड़कियां उनके हर लुक की दीवानी हो जाती हैं। आइए आपको भी अभिषेक शर्मा के स्टाइलिश लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
कूल अंदाज - फोटो : instagram-Abhishek Sharma
कूल अंदाज

अभिषेक शर्मा का ये अंदाज हाल ही में भारत के एक मैच में देखने को मिला था। प्रिंटेड हाफ शर्ट के साथ उन्होंने सफेद रंग की पैंट पहनी थी, जिस वजह से उनका लुक काफी कूल दिख रहा है। आप भी चाहें तो ऐसा आउटफिट अपने कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
ऑल व्हाइट लुक - फोटो : instagram-Abhishek Sharma
ऑल व्हाइट लुक

अभिषेक शर्मा ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनपर हर रंग काफी जचता है। सफेद रंग जो ज्यादातर लोगों पर अच्छा नहीं लगता, अभिषेक शर्मा उसी सफेद रंग के आउटफिट में भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस लुक के साथ गले में चेन और आंखों पर काला चश्मा कैरी करके उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने में कसर नहीं छोड़ी।

4 of 7
टी-शर्ट लुक - फोटो : instagram-Abhishek Sharma
टी-शर्ट लुक

गर्मियों के मौसम में ऐसा टी-शर्ट लुक लड़कों को काफी पसंद आता है। आप भी चाहें तो अभिषेक शर्मा की तरह हल्के रंग की टी-शर्ट को सफेद पैंट के साथ पहन सकते हैं। ऐसा लुक गर्मी के मौसम में कमाल का लगता है।
विज्ञापन

5 of 7
बीच लुक - फोटो : instagram-Abhishek Sharma
बीच लुक

यदि आप किसी बीच पर घूमने जा रहे हैं तो बिना सोचे अभिषेक शर्मा के जैसी शर्ट खरीद लें। ऐसी प्रिंटेड शर्ट के साथ शॉर्ट्स पहनकर अपना लुक कंप्लीट करें और स्टाइलिश दिखें। 
विज्ञापन

6 of 7
फॉर्मल लुक - फोटो : instagram-Abhishek Sharma
फॉर्मल लुक

ऑफिशियल इवेंट्स में अभिषेक शर्मा हमेशा ही फॉर्मल लुक में नजर आते हैं। उनके इसी अंदाज से टिप्स लेकर अपने लिए खरीदारी करें। इस पैंट-सूट में उनका अंदाज किसी हीरो से कम नहीं लग रहा है। आप भी उनकी तरह तैयार होकर जलवा दिखा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एथनिक लुक - फोटो : instagram-Abhishek Sharma
एथनिक लुक

सबसे आखिर में बात करते हैं अभिषेक शर्मा के एथनिक लुक्स की, तो इस तरह का लुक वो अक्सर त्योहारों के समय कैरी करते हैं। इस सीक्विन वर्क के ब्लैक कुर्ते में अभिषेक किसी हीरो से कम नहीं लग रहे। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग का पायजामा कैरी किया है, जिसमें उनका अंदाज काफी क्लासी लग रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें