फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baisakhi 2025: सूट-सलवार के साथ कमाल की लगेंगी ऐसी फुटवियर, डालें एक नजर

Sun, 13 Apr 2025 10:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप आज बैसाखी के दिन सूट-सलवार कैरी कर रही हैं तो ये जान लें कि इसके साथ कैसी फुटवियर अच्छी लगेगी।
विज्ञापन
1 of 6
सूट-सलवार के साथ कमाल की लगेंगी ऐसी फुटवियर - फोटो : instagram
Baisakhi 2025: आज का दिन हर किसी के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज जगह-जगह पर बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन चारों तरफ खुशियां दिखाई देती हैं और स्वादिष्ट पकवान खाते हैं। महिलाएं और लड़कियां खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं और नए-नए कपड़े पहनती हैं। ज्यादातर महिलाएं बैसाखी के दिन सूट-सलवार पहनती हैं।

यदि आप भी आज सूट-सलवार ही पहनने का विचार कर रही हैं तो ये जान लें कि इसके साथ कैसी फुटवियर कैरी करना आपके लिए सही रहेगा। यहां हम आपको फुटवियर के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं, ताकि त्योहार के दिन आपका अंदाज प्यारा लगे।
विज्ञापन

2 of 6
जूतियां
जूतियां

यदि आप पारंपरिक लुक में तैयार हुई हैं तो अपने पैरों में जूतियां कैरी करें। ऐसी जूतियां खासतौर पर उस वक्त काफी प्यारी लगती हैं, जब आप पारंपरिक पंजाबी लुक कैरी करते हैं। ऐसे में पटियाला सूट के साथ मिरर वर्क, जरी, या एम्ब्रॉयडरी वाली जूतियां कैरी करके अपने लुक को खूबसूरत बनाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
कोल्हापुरी चप्पल
कोल्हापुरी चप्पल

कुछ आरामदायक पहनने का मन है तो कोल्हापुरी चप्पल के साथ अपने लुक को देसी टच दें। ये लॉन्ग कुर्ती या एथनिक स्कर्ट्स के साथ भी कमाल की लगती हैं। कोल्हापुरी चप्पल खरीदते समय ध्यान रखें कि ये ज्यादातर ब्राउन शेड में ही अच्छी लगती हैं। 

4 of 6
मोजरी - फोटो : instagram
मोजरी

प्लाजो सूट या फिर अनारकली पहनने का विचार है तो आप इस तरह की मोजरी कैरी करें। मोजरी न सिर्फ देखने में अच्छी लगती है, बल्कि इसे पहनने से लुक भी काफी कमाल का लगता है। आजकल बाजार में हील वाली मोजरी भी आने लगी है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
ब्लॉक हील्स - फोटो : instagram
ब्लॉक हील्स

यदि आप शरारा-गरारा कैरी कर रही हैं तो फ्लैट चप्पलें न पहनें। इसके अलावा आप ब्लॉक हील्स कैरी कर सकती हैं। ब्लॉक हील्स काफी आरामदायक होती है, जिस  वजह से आपका लुक भी प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वेजेज - फोटो : instagram
वेजेज

कुछ लड़कियां हर आउटफिट के साथ हील्स पहनना पसंद करती हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा देर तक हील्स पहनने में परेशानी होती है। ऐसे में आप भी सूट के साथ वेजेज हील्स कैरी कर सकती हैं। वेजेज पहनने में काफी आरामदायक होती है, और आपका लुक भी अच्छा दिखता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें