फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Shopping Tips: गर्मियों के लिए शॉपिंग करने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें, वरना होंगे परेशान

Wed, 21 May 2025 09:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Summer Shopping Tips 2025: गर्मी के मौसम में सही कपड़े पहनना काफी जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने पर आप कई परेशानियों के शिकार हो सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
गर्मियों के लिए शॉपिंग करने जा रहे हैं तो इन बातों को जहन में रखें - फोटो : Adobe stock
Summer Shopping Tips: मई का महीना है और गर्मी की वजह से लोगों की हालत खराब है। कई जगहों पर पारा 42 डिग्री तक पार कर गया है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों ने दिन के समय घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया है। डॉक्टर्स इस मौसम में हमेशा हल्के कपड़े पहनने की सलाह देते हैं।

यदि आप भी समर शॉपिंग के लिए जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। क्योंकि यदि आप गलत कपड़े पहनकर इस भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलेंगे तो इससे स्किन संबंधी परेशानियां आपको घेर लेंगी। ऐसे में अपने लिए कुछ बातों को ध्यान में रखकर ही खरीदारी करें, ताकि आपका लुक भी एकदम परफेक्ट दिखे और आपको कोई परेशानी भी न हो। 
विज्ञापन

2 of 7
सही फैब्रिक हो - फोटो : instagram

सही फैब्रिक हो

यदि आप शॉपिंग करने जा रहे हैं तो ये बात ध्यान रखें कि इस मौसम में हमेशा हल्के फैब्रिक वाले कपड़े ही कैरी करने चाहिए। इनमें कॉटन, लिनन, खादी जैसे फैब्रिक शामिल हैं। ये पसीना जल्दी सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। इस दौरान नायलॉन, पॉलिएस्टर जैसे कपड़े तो कतई न खरीदें। ये पसीना नहीं सोखते हैं, जिस कारण स्किन पर घमौरियां होने लगती हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
सही हो रंग - फोटो : instagram
सही हो रंग

गर्मी के मौसम में हल्के रंगों का ही चयन करें, क्योंकि ये रंग ठंडक का एहसास कराते हैं। खासतौर पर सफेद, बेबी पिंक, पेस्टल ब्लू, लाइट येलो जैसे रंग गर्मी के मौसम में सबसे परफेक्ट माने जाते हैं। जो डार्क रंग होते हैं, उन्हें पहनकर गर्मी ज्यादा लगती है, इसलिए इनसे दूर रहें। 

 

4 of 7
सही फिटिंग हो जरूरी - फोटो : instagram
सही फिटिंग हो जरूरी

इस मौसम में गलती से भी ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें। कपड़े पहनते समय इसकी फिटिंग चेक करें, कि कहीं ये टाइट तो नहीं है। इस मौसम में हमेशा लूज और फ्लोई आउटफिट्स में आराम मिलता है। ये त्वचा को सांस लेने का मौका प्रदान करते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
फुल हो स्लीव - फोटो : instagram
फुल हो स्लीव

आप कितना भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर लें, लेकिन धूप की हानिकारक किरणें त्वचा को डैमेज कर ही देती हैं। इसलिए कोशिश करें कि जो भी कपड़े खरीदें, वो फुल स्लीव के ही हों। 

 
विज्ञापन

6 of 7
ऐसे होने चाहिए फुटवियर - फोटो : instagram
ऐसे होने चाहिए फुटवियर

गर्मियों के मौसम में जूते पहनने से बचें। इस सीजन में सैंडल, स्लिपर्स, क्रॉक्स जैसे ओपन फुटवियर पहनना बेहतर होता है। जो फुटवियर खुले होते हैं, उनकी वजह से पैरों को हवा मिलती रहती है। जिस कारण पैरों में पसीना कम आता है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक्सेसरीज को भी करें शामिल - फोटो : Adobe Stock
एक्सेसरीज को भी करें शामिल

अपने समर लुक की शॉपिंग करने जा रहे हैं तो कुछ एक्सेसरीज को भी अपने लुक में शामिल करें। सनग्लासेस, हैट या कैप आपके लुक को भी स्टाइलिश बनाते हैं और धूप से भी बचाते हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल करें। इन्हें अपने बैग में हमेशा रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें