Cannes 2025: नैंसी त्यागी ने एक बार फिर अपने लुक से कान फिल्म फेस्टिवल में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। लेकिन उनका एक लुक अब विवादों में है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
Cannes 2025: हाल ही में 13 मई से कान फिल्म फेस्टिवल का आरंभ हुआ था। ये इवेंट कान शहर में आयोजित हो रहा है, जो कि फ्रांस में फ्रेंच रिवेरा के किनारे स्थित एक छोटा सा शहर है। ये इवेंट फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन माना जाता है, जहां बड़े-बड़े सितारे रेड कार्पेट पर नजर आते हैं।
बॉलीवुड के कई दिग्गज सिलेब्स भी वहां पहुंचे रहे हैं। इसी क्रम में कान फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर से यूपी की फैशन इंफ्लुएंसर और डिजाइनर नैंसी त्यागी ने जलवा बिखेरा है। अपने पहले लुक में तो वो 3डी फ्लोरल गाउन पहनी थीं, तो वहीं दूसरे दिन उन्होंने क्रिस्टल-पर्ल ड्रेस पहनी, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। तस्वीरें सामने आने के बाद एक विवाद ने जन्म ले लिया है।
दरअसल, उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी, वो बिल्कुल मशहूर सिंगर नेहा भसीन के जैसी थी, जिसे वो एक इवेंट में पहन चुकी हैं। ऐसे में अब लोगों ने दोनों के लुक्स को कंपेयर करना शुरू कर दिया है। आइए आपको भी दोनों के लुक्स दिखाते हैं।
अब सबसे पहले नजर डालते हैं नैंसी त्यागी के ड्रेस लुक पर। कान फिल्म फेस्टिवल में अपने दूसरे लुक को नैंसी ने काफी अलग अंदाज में कैरी किया था। इस दौरान उन्होंने काफी बोल्ड की बेज कलर की कोर्सेट स्टाइल ड्रेस कैरी की थी, जिसपर पर्ल के साथ-साथ क्रिस्टल का काम था। पर्ल और क्रिस्टल की वजह से उनकी ड्रेस काफी चमक रही थी। इस लुक के बारे में उन्होंने कहा था कि ये रंग उन्होंने इसलिए पहना है, क्योंकि ये उनकी मांं का पसंदीदा रंग है।
अपनी कोर्सेट स्टाइल वाली ड्रेस के साथ नैंसी ने जो पफी ओवरकोट कैरी किया था, वो सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहा। हैवी पफर स्लीव और ट्रेल वाले इस ओवरकोट से उनका लुक बाकियों से काफी अलग लग रहा था। इसे उन्होंने काफी अलग अंदाज में कैरी किया था।
नैंसी ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए सिल्वर एम्बेलिशमेंट वाला पोटली बैग कैरी किया था। कानों में ईयरकफ और न्यूड मेकअप उनके इस लुक के साथ परफेक्टली जा रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
नेहा भसीन ने किया पोस्ट
- फोटो : instagram
नेहा भसीन ने किया पोस्ट
अब बात करते हैं नेहा भसीन की, जिन्होंने नैंसी की इस ड्रेस को कॉपी बताकर तहलका मचा दिया। दरअसल, अपने एक कांसर्ट के दौरान नेहा भसीने ने सेम टू सेम नैंसी के जैसी ही ड्रेस पहनी थी। भले ही उन्होंने इस ड्रेस को अलग अंदाज में कैरी किया था, लेकिन ड्रेक वाकई में एक जैसी ही थीं।
नेहा भसीन की पोस्ट के बाद एक डिजाइनर ने भी दावा किया है इस कॉर्सेट ड्रेस को नैंसी ने कान्स से पहले 25,000 रुपये में खरीदा था, जिसके बाद अब नैंसी पर सवाल उठने लगे हैं। डिजाइनर ने ये साफ शब्दों में कहा है कि भले ही नैसी ने ड्रेस को पर्सनल टच देने के लिए एक केप एड किया हो, लेकिन उन्होंने जो कॉर्सेट शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, वो उनके स्टोर की ही थी।