फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Fashion: आजकल चल रहा है को-ऑर्ड सेट का ट्रेंड, खरीदने से पहले एक बार देखें इन अभिनेत्रियों के लुक्स

Wed, 26 Jun 2024 04:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस गर्मी के मौसम में महिलाओं को को-ऑर्ड सेट काफी पसंद आ रहे हैं। अगर आप भी ये खरीदना चाहती हैं तो पहले कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स पर नजर डालें। 
विज्ञापन
1 of 7
आजकल चल रहा है को-ऑर्ड सेट का ट्रेंड - फोटो : instagram
Summer Fashion: गर्मी के इस मौसम में महिलाएं ऐसे कपड़े ज्यादा पहनना पसंद करती हैं, जो उन्हें आराम तो पहुंचाएं ही, साथ ही में वो ऐसे कपड़ों को प्राथमिकता देती हैं, जिनकी वजह से उनके स्टाइल में कोई कमी न आने पाए। इन कपड़ों में अब को-ऑर्ड सेट का नाम भी जुड़ने लगा है। चाहे कॉलेज हो या फिर दफ्तर, या कहीं घूमने ही जाना हो, हर जगह के लिए को-ऑर्ड सेट परफेक्ट माना जाता है। ये काफी आरामदायक होता है। को-ऑर्ड सेट पहनकर स्टाइल काफी अच्छा दिखने लगता है। 

बहुत सी महिलाओं को समझ नहीं आता कि वो किस तरह के को-ऑर्ड सेट खरीद सकती हैं। ऐसे में इस काम में ये लेख आपकी मदद करेगा। अगर आप भी ये खरीदना चाहती हैं तो पहले कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स पर नजर डालें। इन अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स लेकर अगर आप को-ऑर्ड सेट खरीदेंगी, तो आपका अंदाज काफी क्लासी, स्टाइलिश और खूबसूरत लगेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
आजकल चल रहा है को-ऑर्ड सेट का ट्रेंड - फोटो : instagram
कृति सेनन

अगर किसी पार्टी के हिसाब से को-ऑर्ड सेट खरीदने का सोच रही हैं, तो कृति का ये को-ऑर्ड सेट एक बेहतर विकल्प है। ये वन शोल्डर को-ऑर्ड सेट है, जो आपको ग्लैमरस दिखने में मदद करेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
आजकल चल रहा है को-ऑर्ड सेट का ट्रेंड - फोटो : instagram
कटरीना कैफ

ऑफिस के हिसाब के लिए आप इस तरह का ब्लेजर वाला को-ऑर्ड सेट खरीद सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट होने की वजह से गर्मी के मौसम में काफी कूल दिखेगा। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें। 

4 of 7
आजकल चल रहा है को-ऑर्ड सेट का ट्रेंड - फोटो : instagram
सोनाक्षी सिन्हा 

गर्मी के मौसम में महिलाएं फ्लोरल प्रिंट के कपड़े पहनना काफी पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी सोनाक्षी के इस लुक से टिप्स लेकर अपने लिए को-ऑर्ड सेट खरीद सकती हैं। ऐसा ब्लेजर वाला को-ऑर्ड सेट बॉस लेडी लुक कैरी करने में मदद करता है। 
विज्ञापन

5 of 7
आजकल चल रहा है को-ऑर्ड सेट का ट्रेंड - फोटो : instagram
सारा अली खान

को-ऑर्ड सेट में ग्लैमरस दिखने के लिए आप सारा के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। ऐसी मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप आपके लुक को खूबसूरत के साथ ग्लैमरस दिखने में मदद करेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
आजकल चल रहा है को-ऑर्ड सेट का ट्रेंड - फोटो : instagram
हुमा कुरैशी

अगर ऐसा को-ऑर्ड सेट पहनना चाहती हैं, जो देखने में कूल हो तो आप हुमा कुरैशी के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। गर्मी के मौसम में ब्लैक रंग ज्यादा सही नहीं रहता। ऐसे में आप किसी हल्के रंग का भी ऐसा को-ऑर्ड सेट खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आजकल चल रहा है को-ऑर्ड सेट का ट्रेंड - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी

एक्ट्रेस कियारा का ये को-ऑर्ड सेट हर किसी को काफी पसंद आया है। अगर आप किसी पार्टी में बोल्ड लुक कैरी करना चाहती हैं, तो उसके लिए कियारा के इस लुक से टिप्स लें। ये को-ऑर्ड सेट सफेद रंग का है, ऐसे में इसके साथ मेकअप करते वक्त थोड़ा ध्यान रखें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें