Styling Tips: शादी विवाह के कार्यक्रमों में महिलाओं को गाउन पहनना काफी पसंद होता है। गाउन एक ऐसा परिधान होता है, जिसे कम उम्र की लड़कियों के साथ-साथ महिलाएं तक काफी मन से पहनती हैं। ये पहनने में काफी कंर्फटेबल होता है। महिलाओं के लिए साड़ी को संभालना बेहद मुश्किल होता है और वहीं सूट का दुपट्टा संभालना काफी कठिन होता है, इसलिए महिलाओं को गाउन पहनना पसंद होता है।
वैसे तो गाउन पहनना बेहद आसान होता है लेकिन कई महिलाएं गाउन पहनते वक्त भी कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिससे उनका लुक खराब हो जाता है। दरअसल, जिस प्रकार से साड़ी और सूट पहनने का सही तरीका होता है, ठीक उसी प्रकार गाउन पहनते वक्त भी कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको गाउन पहनते वक्त रखना है।