फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रहना है तो भी स्टाइल में न लाएं कमी, बालों की ये हेयरस्टाइल दिखाएगी खूबसूरत

Fri, 08 May 2020 02:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लॉकडाउन की वजह से दिनभर घर में ही बीत रहा है। लोग बाहर जाने और घूमने-फिरने को मिस कर रहे हैं। हालांकि घर पर भी रहकर अच्छा दिखा जा सकता है। बालों की स्टाइल बदलकर आप भी अपने लुक को चेंज करिए और ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकती हैं। तो चलिए जानें कुछ हेयरस्टाइल बनाना जो हमेशा से सबकी पहली पसंद है। इन्हें बनाना बेहद आसान है और ये फटाफट बन भी जाती हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
बालों में किसी भी तरह की हेयरस्टाइल बनाने से पहले जरूरी है कि बाल अच्छे से शैंप किए हुए हों और उनमें अच्छा-खासा वॉल्यूम हो। अब बालों को सेक्शन में बांट लें। एक-एक सेक्शन को कर्लर मशीन से कर्ल कर लें। अब चाहें तो इन्हें ऐसे ही खुला छोड़ दें या फिर हाई पोनी टेल बनाकर ग्मैरस लुक पाएं।

 
विज्ञापन

3 of 5
बाल अगर बिल्कुल स्ट्रेट हैं तो उनमें भी स्टाइलिंग की जा सकती है। बालों को स्ट्रेटनर की मदद से सेट कर लें। इसके बाद इन्हें खुला ही छोड़ दें। सीधे और साधारण बालों में भी आप गॉर्जियस नजर आएंगी।

 

4 of 5
- फोटो : social media
लो पोनी
बालों की ये हेयरस्टाइल फटाफट और ग्रेसफुल लुक देती है। इसे बनाने के लिए बस बालों को हल्का सा स्ट्रेट कर लें। इसके बाद इन्हें सेंटर पार्टिशन या साइ़ड पार्टिशन में बांट लें। सारे बालों को एक साथ इकट्ठा कर उनमें नीचे की तरफ रबर बैंड लगा लें। आप चाहें तो रबर बैंड में कुछ कलाकारी कर लुक को अलग कर सकती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूड़ा बनाएं
बालों में जूड़ा बनाने के लिए उन्हें धोकर कंडीशनर लगाकर सुखा लें। इसके बाद बालों की एक हाई पोनीटेल बांध लें। इसके बाद सारे बालों की अलग-अलग चोटी बांध लें। अब इन सारी चोटी को साइड में पिनअप कर लें और बन को नेट से ढंक दें। इस तरह से बना जुड़ा गर्मियों के मौसम में बहुत आराम देता है और जल्दी नहीं खुलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें