फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ruffle Saree: शादी-पार्टी में चाहिए स्टाइलिश लुक, तो पहनें सोफी चौधरी की ये रफल साड़ी, कीमत आपके बजट में

Sat, 26 Feb 2022 02:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पिंक रफल साड़ी में सोफी चौधरी - फोटो : instagram/sophiechoudry 
लड़कियों पर जितना साड़ी खूबसूरत लगती है, शायद ही कोई और ऑउटफिट लग सकती है। साड़ी हर कार्यक्रम के लिए परफेक्ट लुक देने वाले होती है। शादी-पार्टी हो या तीज-त्योहार, हर इवेंट में लड़कियों के लिए साड़ी सबसे अधिक उपयुक्त होती है। अब साड़ियों में भी एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं। परम्परागत साड़ियों को मॉर्डन टच देकर अधिक फैशनेबल लुक कैरी किया जाने लगा है। तरह तरह की डिजाइनर साड़ियां मार्केट में आ गयी हैं। इन्ही में से एक है रफल साड़ी। इन दिनों रफल साड़ी ट्रेंड में हैं। कई सेलेब्ल रफल साड़ियों में स्पाॅट किये जा चुके हैं। हाल ही में सोफी चौधरी ने भी बेहद खूबसूरत रफल साड़ी कैरी की। उनका ग्लैमरस और बोल्ड लुक तो है ही लेकिन सोफी की साड़ी भी काफी सुंदर है और फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट परिधान है। वैसे उनकी साड़ी की कीमत अफोर्डेबल भी है। तो चलिए जानते हैं सोफी चौधरी से रफल साड़ी को कैरी करने का परफेक्ट तरीका। 
विज्ञापन

2 of 5
पिंक रफल साड़ी में सोफी चौधरी - फोटो : instagram/sophiechoudry 
सोफी चौधरी ने गुलाबी रंग की साड़ी में अपनी फोटो शेयर की है। सोफी इस देशी लुक में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। सोफी ने अपनी अदाओं से साड़ी लुक के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित किया। 
विज्ञापन

3 of 5
पिंक रफल साड़ी में सोफी चौधरी - फोटो : instagram/sophiechoudry 
दरअसल सोफी चौधरी ने रोज पिंक कलर की रफल साड़ी कैरी की है। इस साड़ी में वह दीवा लग रही हैँ। सोफी का ये लुक फेस्टिवल और पार्टीज के लिए परफेक्ट है। बता दें कि सोफी की साड़ी की कीमत 999 रुपए है।

4 of 5
पिंक रफल साड़ी में सोफी चौधरी - फोटो : instagram/sophiechoudry 
साड़ी के साथ सोफी ने प्लंजिंग एम्ब्रॉएडर्ड ब्लाउज पेयर किया है। सोफी ने लुक को कंप्लीट करने के लिए पन्ना नेक चोकर एक्सेसरीज में कैरी किया है। इसके अलावा उन्होंने कोई ज्वेलरी नहीं पहनी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिंक रफल साड़ी में सोफी चौधरी - फोटो : instagram/sophiechoudry 
सोफी के मेकअप की बात करें तो उन्होंने सिमरी ब्राउन और ब्रांज टन से आंखों को हाईलाइट किया है। होठों पर पिंक लिपस्टिक लगाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें