फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi-Zaheer Wedding: बेहद खास है सोनाक्षी की शादी की साड़ी और ज्वेलरी, मां पूनम सिन्हा से है इसका कनेक्शन

Mon, 24 Jun 2024 09:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। अपनी शादी में सोनाक्षी ने जो साड़ी पहनी, वो बेहद खास थी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी-जहीर की शादी - फोटो : instagram-Sonakshi Sinha
Sonakshi-Zaheer Wedding: बीते 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे जहीर इकबाल और दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने बीती शाम ही अपने दोस्तों और करीबियों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। दिन में रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद दोनों ने शाम को रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं।

जब से जहीर और सोनाक्षी की शादी की चर्चाएं होना शुरू हुईं थी, तब से सोनाक्षी के फैंस उनके ब्राइडल लुक की तस्वीरें आने के इंतजार में थे। हर कोई दबंग गर्ल को शादी के जोड़े में देखना चाहता था। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं तो लोगों ने उनकी फोटोज पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। लोगों को सोनाक्षी का सादगी भरा अंदाज काफी पसंद आया।

एक्ट्रेस ने अपनी शादी में खूबसूरत सी साड़ी पहनी थी, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। उनकी ये साड़ी और ज्वेलरी साधारण नहीं थी, इसका उनकी मां पूनम सिन्हा ने खास कनेक्शन था। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी-जहीर की शादी - फोटो : instagram-Sonakshi Sinha
सबसे पहले जानें कैसा था लुक

सबसे पहले सोनाक्षी के लुक के बारे में बात करें तो उन्होंने अपनी रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान आइवरी कलर की खूबसूरत साड़ी कैरी की थी। उनकी इस साड़ी पर चिकनकारी वर्क था, और  इसे उन्होंने अपनी मां पूनम सिन्हा के कलेक्शन के पिक किया था। वहीं इस दौरान जहीर भी चिकनकारी कुर्ते में काफी हैंडसम दिख रहे थे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी-जहीर की शादी - फोटो : instagram-Sonakshi Sinha
ज्वेलरी ने खींचा ध्यान

इस आइवरी चिकनकारी साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने बेहद ही खूबसूरत सा कुंदन चोकर सेट कैरी किया था। इसके साथ हैवी ईयररिंग्स उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। उन्होंने इस दौरान हाथ में गोल्डन कंगन पहने थे। खबर है कि अपनी ज्वेलरी को भी उन्होंने अपनी मां के कलेक्शन से ही लिया था।

4 of 5
सोनाक्षी-जहीर की शादी - फोटो : instagram-Sonakshi Sinha
लाइट था मेकअप

अपनी शादी के दिन एक्ट्रेस ने बहुत ही लाइट मेकअप किया था। जिसकी वजह से उनका लुक और निखर के सामने आ रहा था। उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ स्लीक बन बनाकर जूड़े में गजरा लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी-जहीर की शादी - फोटो : instagram-Sonakshi Sinha

जानें क्यों खास थी ये साड़ी

अब सबसे आखिर में बात करते हैं कि आखिर सोनाक्षी की ये साड़ी क्यों खास थी। दरअसल, ये साड़ी उनकी मां पूनम सिन्हा की थी, जो उन्होंने 44 साल पहले अपनी शादी पर पहनी थी। पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा की शादी 44 साल पहले 9 जुलाई 1980 को हुई थी। सोनाक्षी ने सिर्फ मां की साड़ी ही नहीं, उनकी ज्वेलरी भी पहनी। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी मां की साड़ी और ज्वेलरी कैरी करके अपने दिन को और खास बना दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें