फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha Look: रिसेप्शन में लाल साड़ी के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने पहना हरा नेकपीस, कीमत जानकर होगी हैरानी

Wed, 26 Jun 2024 10:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने रिसेप्शन में लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने जो चोकर पहना था, उसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram
Sonakshi Sinha Look: लंबे इंतजार के बाद दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने जहीर इकबाल के साथ 23 जून को दोपहर को लीगल मैरिज की और फिर इसके बाद इस कपल ने रात को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा था। इस रिसेप्शन पार्टी में उनके दोस्त और करीबियों समेत कुल 1000 लोग शामिल हुए।

अपनी शादी में सोनाक्षी ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था, लेकिन रिसेप्शन में वो पारंपरिक आउटफिट में नजर आईं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने रिसेप्शन में लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने जो चोकर और जो ईयररिंग्स पहने थे, उसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

अपने रिसेप्शन लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने जो ज्वेलरी पहनी थी, वो बेहद खास थी। उसकी कीमत जानकर तो आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए सबसे पहले आपको एक्ट्रेस के लुक के बारे में बताते हैं और फिर उनकी ज्वेलरी की कीमत भी इस लेख में हम आपको बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram-Sonakshi Sinha
सबसे पहले जानें कैसा था शादी का लुक

एक्ट्रेस ने अपनी रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान खूबसूरत सी आइवरी रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर चिकनकारी वर्क था। उसके साथ उन्होंने ज्वेलरी को भी काफी हल्का रखा था। उनके इस लुक की खास बात ये है कि सोनाक्षी की साड़ी 44 साल पुरानी थी, जिसे उनकी मां पूनम सिन्हा ने अपनी शादी में पहना था। इसके अलावा सोनाक्षी ने अपनी शादी की ज्वेलरी को भी अपनी मां के कलेक्शन से ही पिक किया था। मिनिमल मेकअप में वो शादी में कमाल की लग रहीं थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
रिसेप्शन में जीता लोगों का दिल

अब बात करते हैं एक्ट्रेस के रिसेप्शन लुक की तो अपने रिसेप्शन में सोनाक्षी सिन्हा की लाल रंग की सिल्क की साड़ी पहनी थी। उनकी इस साड़ी पर खूबसूरत चांद बूटा गोल्डन वर्क था। एक्ट्रेस की इस साड़ी को रॉ मैंगो से लिया गया है। उनकी इस साड़ी की कीमत ऑफीशियल बेवसाइट पर 79800 बताई जा रही है। इस बनारसी साड़ी के लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हाथों में गोल्डन कड़े, गले में ग्रीन स्टोन वाला चोकर और कानों में बड़े इयररिंग कैरी किए। 

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram
बेहद खास था चोकर

सोनाक्षी का यह गले का चोकर करण जौहर के ज्वेलरी ब्रांड त्यानी ज्वेलरी से लिया गया है। त्यानी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सोनाक्षी के इस गले और कान के सेट की कुल कीमत 4, 65,000 रुपये है। लाल साड़ी के साथ ये हरे रंग का चोकर देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram
हाथों के कड़े भी थे खूबसूरत 

अपने रिसेप्शन लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने हाथों में खूबसूरत गोल्डन रंग के कड़े पहने थे। उनकी कुल ज्वेलरी कीमत 21, 25,000 रुपए से ऊपर बताई जा है। लाल साड़ी के साथ-साथ एक्ट्रेस ने जो ज्वेलरी पहनी थी, उसकी वजह से उनका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें