Karisma Kapoor Birthday: आज 25 जून को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपना 50वां जन्मदिन मना रहीं हैं। वो कपूर खानदान की पहली बेटी हैं, जिन्होंने फिल्मों में कदम रखा था। अपनी एक्टिंग से लेकर डांस तक से उन्होंने लोगों के दिल में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक समय था जब फिल्म जगत में करिश्मा कपूर का सिक्का चलता था। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते थे। अब जब आज वो 50 साल की हो गई हैं, उनसे बाद भी उनका जलवा आज भी उतना बरकरार हैं।
आज के समय में भी उनके फैंस करिश्मा कपूर की तस्वीरों पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। आज उनके जन्मदिन के दिन हम आपको करिश्मा कपूर के कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो काफी अलग और खूबसूरत हैं। एक्ट्रेस के ये सभी लुक्स आज की अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर देते हैं। तो चलिए देर न करते हुए आपको इन लुक्स के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
करिश्मा कपूर
- फोटो : instagram-Karisma Kapoor
लहंगा
करिश्मा कपूर का ये लहंगा लुक बेहद खूबसूरत है। ये लहंगा उन्होंने एक रैंपवॉक के दौरान पहना था। इसके साथ उन्होंने बैकलेस ब्लाउज पहना था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों में पोनीटेल बनाई है।
विज्ञापन
3 of 7
करिश्मा कपूर
- फोटो : instagram-Karisma Kapoor
साड़ी
वैसे तो करिश्मा ज्यादातर हैवी साड़ी ही पहनती हैं, लेकिन उनपर ये कलरफुल साड़ी भी काफी जच रही है। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों में पोनीटेल बनाई है।
4 of 7
करिश्मा कपूर
- फोटो : instagram-Karisma Kapoor
ड्रेस
इस तरह की ड्रेस उन लड़कियों को काफी पसंद आती है, जो दफ्तर जाती हैं। अगर आप करिश्मा के इस लुक पर ध्यान देंगे तो दिखेगा कि उन्होंने भी इसे फॉर्मल अंदाज में ही कैरी किया है। इसके साथ हील्स पहनकर इसकी खूबसूरती को एक्ट्रेस ने बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
5 of 7
करिश्मा कपूर
- फोटो : instagram-Karisma Kapoor
स्कर्ट-टॉप
इस धोती टाइप स्कर्ट और वन शोल्डर टॉप में वो काफी अलग दिख रहीं हैं। उनके इस आउटफिट में एक साइड जो केप लगी है, वो उनके लुक को अलग बना रही है। न्यूड मेकअप की वजह से एक्ट्रेस का अंदाज और प्यारा लग रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
करिश्मा कपूर
- फोटो : instagram-Karisma Kapoor
ऑफ शोल्डर गाउन
इस फिशकट ऑफ शोल्डर गाउन में करिश्मा कपूर का अंदाज काफी ग्लैमरस लग रहा है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को भी अलग अंदाज में स्टाइल किया है। आंखों पर हैवी आईमेकअप और कानों में गोल्डन हूप्स उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
करिश्मा कपूर जब सिंपल सी जींस-टॉप कैरी करती हैं, तो भी उनका लुक कमाल का लगता है। इस ब्लू डेनिम जींस के साथ व्हाइट रंग की क्रॉप टॉप कमाल की लग रही है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। ऐसे में आप भी उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं।