बीटाउन एक्ट्रेस में सोनाक्षी सिन्हा का फैशन सेंस काफी जुदा है। वो फैशन के साथ ही आराम को भी तरजीह देती है। ऐसे में वो लड़कियां जो इस वेडिंग सीजन में ट्रेडिशनल के साथ ही मॉडर्न दिखना चाहती हैं। उनको सोनाक्षी सिन्हा का ये लुक जरूर पसंद आएगा। बता दें कि इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपने अफेयर की वजह से चर्चा में है। इस बीच उनकी ये तस्वीर फैंस का दिल चुरा रही है। दरअसल, मिस सिन्हा ने हाल ही में अपना फोटोशूट फैंस के साथ साझा किया है। जिसमे उनका लुक हर किसी को लुभा रहा है।