फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी का रेट्रो क्लासिक लुक आया सामने, एक्ट्रेस की ब्लू ड्रेस पर आ जाएगा आपका भी दिल

Mon, 27 Sep 2021 01:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Sonakshi Sinha - फोटो : instagram/aslisona
सोनाक्षी सिन्हा अपनी एक्टिंग के साथ साथ लुक्स को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। देसी लुक में हमेशा फैंस की तारीफ लूटने वाली सोनाक्षी का वेस्टर्न अवतार भी कुछ नहीं होता। सोनाक्षी अपने फैशन स्टाइल को लेकर लगातार फैंस को इम्प्रेस करती हैं। कभी ब्राइडल फोटो शूट तो कभी बोल्ड और ग्लैमरस लुक की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर सोनाक्षी स्पष्ट बता देती हैं कि कोई भी लुक हो वह सब को बखूबी कैरी करना जानती है और बेस्ट दिख सकती हैं। सोनाक्षी हर बार अपने डिफरेंट स्टाइल से लोगों को हैरान करती हैं। अधिकतर सोनाक्षी को कूल और क्लासी कपड़ों में देखा जाता है। इस बार फिर सोनाक्षी ने बेहद अलग और क्लासी लुक कैरी किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोनाक्षी का नया लुक और डिफरेंट आउटफिट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आप भी सोनाक्षी के रेट्रो-क्लासिक लुक पर एक नजर डालिए और सोनाक्षी से लीजिए स्टाइलिश दिखने के टिप्स।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Sonakshi Sinha - फोटो : instagram/aslisona
तस्वीरों में देख सकते हैं कि सोनाक्षी ने ब्लू और व्हाइट कलर की धारीदार खूबसूरत ड्रेस पहनी है। ये ड्रेस सोनाक्षी को रेट्रो-क्लासिक लुक दे रही है। सोनाक्षी की ड्रेस डीप वी नेकलाइन में है, जिसमें वह अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Sonakshi Sinha - फोटो : instagram/aslisona
इसके पहले भी सोनाक्षी कई बार ब्लू आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। इस लुक की बात करें तो सोनाक्षी ने डेनिम का टॉप पहना है। सोनाक्षी के टॉप में हाथ की कढ़ाई और मिरर वर्क का काम हुआ है। इस खूबसूरत हैंड एम्ब्रॉइडरेड टॉप के साथ सोनाक्षी ने ब्लैक पेंट को पेयर किया है। सोनाक्षी ने बड़ी बड़ी सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी कैरी की हैं। जिसमें इयररिंग्स के अलावा फिंगर रिंग और ब्रेसलेट पहना है।

4 of 6
Sonakshi Sinha - फोटो : instagram/aslisona
सोनाक्षी ने शिमर क्रॉप टॉप के साथ फेदर जैकेट को पेयर किया है। सोनाक्षी सिन्हा की ये आउटफिट उन्हें अधिक सेक्सी लुक दे रहा है। सोनाक्षी सिन्हा फर के आउटफिट में बेहद आकर्षक दिख रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Sonakshi Sinha - फोटो : instagram/aslisona
सोनाक्षी ने पर्पल रंग की मिनी ड्रेस कैरी की है। सोनाक्षी की ड्रेस फुल स्लीव्स और फुल नेकलाइन की है। इस ड्रेस में एक दुपट्टनुमा सिल्क का फैब्रिक दिया हुआ है। ये ड्रेस सोनाक्षी पर बेहद ग्लैमरस लग रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sonakshi Sinha - फोटो : instagram/aslisona
इस लुक में सोनाक्षी सिन्हा लेडी बॉस की वाइब्स दे रही हैं। सोनाक्षी ने नेवी ब्लू कलर के पैंट सूट को पहना है, जिस पर हल्के नीले रंग की धारियां हैं। इस ड्रेस के साथ सोनाक्षी ने मैचिंग बेल्ट टीमअप की है, जो उनके ब्लेजर के चारों ओर से बंधा है। सोनाक्षी ने अपने बालों को स्ट्रेट किया हुआ है और न्यूड पिंक लिपस्टिक के साथ क्लासिक आईलाइनर अप्लाई किया है। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्सेसरीज में डायमंड रिंग कैरी कर रखी है। वहीं सोनाक्षी ने अपने आउटफिट के साथ स्नीकर्स को पेयर किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें