फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने पहनी लाल रंग की खूबसूरत साड़ी, एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक फैशन का आ रहा बहुत पसंद

Mon, 25 Oct 2021 06:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram/shraddhakapoor
जैसे-जैसे दिवाली करीब आ रही है, वैसे-वैसे बी टाउन की हसीनाओं के एक से बढ़कर एक लुक सामने आ रहा है। दिवाली के मौके पर स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखने की चाह रखती हैं तो इन एक्ट्रेसेस के लुक से आप भी टिप्स ले सकती हैं। 4 नवंबर को दिवाली है। 2 नवंबर को धनतेरस से पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो जाएगी, ऐसे में हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। दिवाली में क्या पहने, कैसे तैयार हों, अगर ये सभी सवाल आपके भी मन में हैं तो श्रद्धा कपूर के हाल ही के पारंपरिक लुक से सीख सकते हैं। श्रद्धा कपूर अपने फैशन सेन्स और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। उनका हर लुक फैंस को पसंद हैं। हाल ही में उनका लाल साड़ी में लुक सामने आया है। उनका ये लुक दिवाली सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट रहेगा। आप ही श्रद्धा कपूर की साड़ी लुक की तस्वीरें देखिए और सीखिए दिवाली में आकर्षक दिखने की तरकीब।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram/shraddhakapoor
तस्वीरों में देख सकते हैं कि कपूर ने ब्राइट और वाइब्रेंट साड़ी पहनी हैं। श्रद्धा की लाल रंग की साड़ी में आरेंज और पीले रंग की स्ट्रिप्ड साड़ी पहन रखी है। उनकी ये हाफ एंड हाफ साड़ी लेबल यैम इंडिया की है। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram/shraddhakapoor
एक्ट्रेस की इस लाल साड़ी में बहुत ही खूबसूरत स्ट्राइप्ड पल्लू दिया गया है, जिसमें पीला, लाल और ऑरेंज जैसे कलर्स का इस्तेमाल हुआ है। श्रद्धा की साड़ी में खूबसूरत सा पिंक बॉर्डर भी दिया गया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने रेड स्पेगेटी स्ट्रैप ब्लाउज को पेयर किया है।

4 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram/shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर ने लॉन्ग ब्लू और गोल्डन झुमके से अपने लुक को कम्प्लीट किया। वहीं बालों को आगे से साइड में टाई करके पीछे से ओपन हेयर स्टाइल दी है। दिवाली के लिए ये लुक एकदम परफेक्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : Insatagram/shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर अक्सर अलग अलग लुक में नजर आती हैं, लेकिन उनका ट्रेडिशनल लुक सबसे बेस्ट होता है। कई बार श्रद्धा कपूर साड़ी, लहंगा लुक में नजर आ चुकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें