Shraddha Kapoor Saree Look : साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जिसे हर कार्यक्रम में पहना जाता है। चाहे शादी हो, कहीं पूजा हो या फिर कहीं पार्टी, साड़ी पहन कर आप हॉट के साथ-साथ स्टाइलिश लग सकती हैं। ये आपके हाथ में होता है कि आप साड़ी में खूबसूरत दिखना चाहती हैं या हॉट। कई ऐसी एक्ट्रेस भी होती हैं, जो अक्सर साड़ी में जलवा बिखेरती हैं। इन्हीं में श्रद्धा कपूर भी शामिल हैं। अगर आप भी साड़ी पहनने के लिए कहीं से टिप्स लेने का सोच रही हैं तो अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का सोशल मीडिया अकाउंट देख सकते हैं।
दरअसल, श्रद्धा कपूर एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि साड़ी पहन कर बेहद हॉट लगती हैं। सोशल मीडिया पर भी श्रद्धा की काफी फैन फॉलोइंग है। जैसे ही वो कोई तस्वीर साझा करती हैं, वैसे ही लोग इन पर प्यार लुटाना शुरू कर देते हैं। अगर आप भी अपने साड़ी कलेक्शन में कुछ नई तरीके की साड़ियां एड करना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर के इन लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।