फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri 2023 : महाशिवरात्रि की पूजा में पहनें इस तरह के कपड़े, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ

Fri, 17 Feb 2023 03:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भगवान शिव की पूजा के समय कपड़ो का खास महत्व है।  ऐसे में पूजा के समय आप जो कपड़े पहनने वाले हैं उसके रंगों का जरूर ध्यान रखें। 
विज्ञापन
1 of 5
महाशिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला
Maha Shivratri 2023 : हिंदू धर्म में वैसे तो हर त्योहार का अपना एक अलग महत्व है, पर जब बात महाशिवरात्रि की आती तो महाकाल के लिए लोगों की आस्था अलग ही लेवल पर देखने को मिलती है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भोलेनाथ का विवाह हुआ था। ऐसे में ये दिन महाकाल को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

कहा जाता है कि भगवान शिव अपने नाम की ही तरह काफी भोले हैं, ऐसे में इन्हें प्रसन्न करना काफी आसान होता है। शिवरात्रि के दिन सभी शिव मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी भगवान शंकर की पूजा होती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी भगवान शिव को मनाना चाहते हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। दरअसल, भगवान शिव की पूजा के समय कपड़ो का खास महत्व है।  ऐसे में पूजा के समय आप जो कपड़े पहनने वाले हैं उसके रंगों का जरूर ध्यान रखें। 
विज्ञापन

2 of 5
भूल के भी ना पहनें इस रंग के कपड़े - फोटो : facebook
भूल के भी ना पहनें इस रंग के कपड़े

महाशिवरात्रि के दिन अगर आपने अपने घर में पूजा रखी है या फिर आप कहीं पूजा में शामिल होने जो रही हैं तो भूल कर भी काले रंग के कपड़े ना पहनें। काला रंग भगवान शिव को नहीं पसंद। ऐसे में अगर आप काले रंग का कपड़ा पहन कर अगर पूजा में जाएंगे तो इससे भोलेनाथ क्रोधित हो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
किस रंग के कपड़े पहने - फोटो : istock
किस रंग के कपड़े पहने 

भोलेनाथ की पूजा के समय आप हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। शिवजी को हरा रंग प्रिय है। अगर आपके पास हरे रंग के वस्त्र न हों तो लाल, सफेद, पीला, केसरिया रंग का वस्त्र भी पहन सकते हैं। यो भी पूजा के लिए काफी अच्छे रंग है। 

4 of 5
ऐसे कपड़े पहने - फोटो : istock
ऐसे कपड़े पहने 

पूजा के लिए नहाने के बाद साफ-सुथरे कपड़े ही पहने। अगर आप पूजा के वक्त सूती कपड़े पहनेंगे तो ये काफी अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चमड़े को ना करें शमिल - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
चमड़े को ना करें शमिल

भगवान शिव की पूजा के समय चमड़े से बनी कोई चीज ना पहनें। पैंट की जगह धोती या पायजामा पहनेंगे तो ये ज्यादा बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें