फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty: हल्के फूलों की डिजाइन वाली साड़ी पहन शिल्पा शेट्टी को देख आपको भी हो जाएगा प्यार

Thu, 10 Nov 2022 11:52 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। जिन पर उम्र का कोई असर नही है। 47 की उम्र में भी वो गजब ढाती हैं। पतली फिगर के नए उम्र की एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देने वाली शिल्पा फैशन के मामले में भी काफी स्टाइलिश हैं। वेस्टर्न वियर हो या फिर साड़ी, हर बार उनका लुक बिल्कुल फ्रेश और अलग ही नजर आता है। खासतौर पर साड़ी को वो अक्सर अलग अंदाज में पहनें नजर आती हैं। एक बार फिर उनका साड़ी वाला लुक हर किसी का दिल चुरा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram
इवेंट में पहुंची शिल्पा ने सफेद रंग की साड़ी को चुना था। जिसके फोटोशूट की तस्वीरें शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमे वो बला की खूबसूरत दिख रही हैं। सफेद रंग की लिनेन फैब्रिक की साड़ी में शिल्पा का अंदाज काफी खूबसूरत दिख रहा है। इस साड़ी को लेबल अनाविला से लिया गया है। गुलाबी रंग के हल्के छोटे फूल और मोटिफ्स के साथ इस साड़ी का लुक शानदार दिख रहा था। जिसके साथ शिल्पा ने हाफ स्लीव के ब्लाउज को पेयर किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram
साड़ी पर बने फूलों के प्रिंट के गुलाबी रंग से मैच करते ब्लाउज की जूल नेकलाइन और हाफ स्लीव इसे खूबसूरत लुक दे रही थी। जिसके साथ शिल्पा ने बालों में सेंटर पार्टेड हेयर के साथ लो बना बनाया था। जिस पर लगे गुलाबी रंग के फूल आकर्षक दिख रहे थे। शादी के किसी फंक्शन में अगर आप बिल्कुल सादगीभरे अंदाज में तैयार होना चाहती हैं तो शिल्पा शेट्टी के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। 

4 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो आंखों में काजल के साथ शिल्पा के लुक कंप्लीट किया गया है। वहीं न्यूड शेड पिंक लिपस्टिक और हल्का ब्लश मेकअप को बिल्कुल परफेक्ट बना रहा है। वहीं इस सादगी से भरी साड़ी के साथ शिल्पा ने कानों में गोल्डन और सिल्वर लुक लिए लांग ईयररिंग्स को पहना है। जो इस पूरे लुक को आकर्षक बना रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram
वैसे इन दिनों शिल्पा अपने लुक्स में ज्वैलरी के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख रही हैं। दिवाली पार्टी के लिए रेडी हुई शिल्पा ने ब्राउन शेड की पोल्का डॉट प्रिंट की रफल साड़ी को चुना था। जिसके साथ पहना हैवी नेकपीस पूरी लाइमलाइट चुरा रहा था। वहीं रफल साड़ी संग शिल्पा कमर पर लेदर बेल्ट लगाए नजर आई थीं। जो इस पूरे लुक को बिल्कुल हटके बना रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें