फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: मेंहदी फंक्शन के लिए चुनें हरे रंग के खूबसूरत आउटफिट

Wed, 09 Nov 2022 10:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
shanaya kapoor - फोटो : instagram
शादी के दिन खूबसूरत दिखना हर लड़की की चाहत रहती है। इसके लिए वो कपड़े, मेकअप, ज्वैलरी सबकुछ बिल्कुल परफेक्ट चाहती है। शादी के हर फंक्शन के लिए महिलाएं खास लुक में तैयार होना चाहती हैं। जिससे सबकी नजरें उन पर ही हों। शादी के साथ ही मेहंदी, संगीत से लेकर दूसरे फंक्शन के लिए भी कपड़े चुनना होता है। जिसमे काफी मुश्किल होती है। अक्सर मेहंदी के फंक्शन के लिए लड़कियां हरे रंग को पसंद करती हैं। लेकिन हरे रंग में भी कौन से आउटफिट को चुनें। ये सवाल परेशान कर रहा है तो जरा एक नजर इन लुक्स पर जरूर डालें। जिन्हें देखने के बाद आपको मेहंदी फंक्शन में तैयार होने का आइडिया मिल जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
indo western look - फोटो : instagram
चुनें इंडो वेस्टर्न लुक
हरे रंग में आप किसी भी आउटफिट को चुन सकती हैं। अगर आप इंडो वेस्टर्न लुक में तैयार होना चाहती हैं तो धोती डिजाइन स्कर्ट और लांग जैकेट को ट्राई करें। इसके साथ टॉप को आप अपने कंफर्ट के हिसाब से बनवाएं। ये लुक काफी हटके और खूबसूरत दिखेगा मलाइका अरोड़ा, शरवरी वाघ के ये लुक्स इस मामले में आपको इंस्पिरेशन दे सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
नेट की साड़ी
कुछ कपड़े क्लासिक लुक देते हैं। नेट फैब्रिक की साड़ी किसी भी मौके पर खूबसूरत लगती है। माधुरी दीक्षित की तरह आप नेट के फैब्रिक की सिकुइन वर्क वाली साड़ी को मेहंदी फंक्शन में पहनकर तैयार हों। ये बेहद खूबसूरत लगेगी। 

4 of 6
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
पेप्लम कुर्ता
हरे रंग के कई सारे शेड होते हैं। अगर आप टिपिकल हरे रंग से हटकर शेड चाहती हैं तो कियारा आडवाणी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सिंपल लुक के साथ ही ये बेहद खूबसूरत भी दिखेगा। पेप्लम डिजाइन के कुर्ते के साथ शरारा को मैच किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
shilpa shetty - फोटो : shilpa shetty instagram
रफल साड़ी
अगर आप इंडो-वेस्टर्न लुक चाहती हैं तो रफल साड़ी को भी पहन सकती हैं। रफल साड़ी इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। जिसे आप आसानी से पहनकर क्लासी लुक पा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shanaya kapoor - फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर ब्लाउज
अगर आप लहंगा पहनने वाली हैं तो ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट कर खूबसूरत लुक पा सकती हैं। ऑफ शोल्डर ब्लाउज की ये डिजाइन मेहंदी लुक को और भी खास बना देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें