शिल्पा शेट्टी कुंद्रा वैसे तो हर तरह के परिधानों में खूबसूरत लगती हैं लेकिन भारतीय परिधानों में उनकी सुंदरता का जवाब नहीं, खास कर साड़ी में। शिल्पा शेट्टी का साड़ी स्टाइल काफी फेमस है। दरअसल, शिल्पा शेट्टी इंडो वेस्टर्न साड़ी लुक में कई बार नजर आ चुकी हैं। वो जिस तरह से साड़ी को वेस्टर्न ड्रेस स्टाइल में पहनती हैं उसका हर कोई कायल हैं। शिल्पा शेट्टी इंडो वेस्टर्न साड़ियों के अलावा कभी रफल साड़ी तो कभी ऑर्गेंजा साड़ी में नजर आ जाती हैं। इसी कड़ी में शिल्पा शेट्टी का एक नया साड़ी लुक सामने आया है, जिसमें उन्होंने पिंक कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी है। ये साड़ी देखने में बहुत ही खूबसूरत है। अगर आप भी शिल्पा की रफल और ऑर्गेंजा साड़ी कलेक्शन को अपने वॉडरोब का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो सबसे पहले ये जान लीजिए कि शिल्पा शेट्टी की साड़ियों की कीमत कितनी है। अलग अलग स्टाइल की साड़ी के दाम भी अलग हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे।