फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion: बॉडीकॉन आउटफिट में कहर ढाती हैं शिल्पा शेट्टी, तस्वीरों से उम्र का अंदाजा लगाना होगा मुश्किल

Thu, 08 Jun 2023 04:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिल्पा शेट्टी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो 48 साल की होने के बावजूद लोगों को फिटनेस गोल्स दे रही हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Shilpa Shetty - फोटो : instagram
Shilpa Shetty : शिल्पा शेट्टी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो 48 साल की होने के बावजूद लोगों को फिटनेस गोल्स दे रही हैं। उनके लुक्स देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। चाहे कोई इवेंट हो या फिर लंच और डिनर डेट एक्ट्रेस हर जगह अपना परफेक्ट लुक दिखाकर सभी को इंप्रेस कर लेती हैं। खुद को फिट रखने के लिए एक्ट्रेस योगा करती हैं और अपने खाने का खास ध्यान रखती हैं। अगर बात करें इनके लुक्स की तो एक्ट्रेस का हर लुक काफी कमाल का होता है। अपने लुक्स से वो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं।

आज एक्ट्रेस के 48वें जन्मदिन पर हम आपको एक्ट्रेस के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने कुछ फोटोशूट कराए हैं, जिसमें उनका फैशन स्टाइल देखने को मिल रहा है। इन फोटोशूट में एक्ट्रेस ने बॉडीकॉन ड्रेसेस पहनी हैं। शिल्पा पर इस तरह के आउटफिट लगते भी काफी कमाल के हैं। आइए आपको भी एक्ट्रेस के बेस्ट बॉडीकॉन लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Shilpa Shetty - फोटो : instagram
पीले रंग की ड्रेस में शिल्पा

शिल्पा का ये लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश है। इस वन शोल्डर स्टाइलिश बॉडीकॉन ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा था। कानों में ईयररिंग्स उनके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 7
Shilpa Shetty - फोटो : instagram
लैवंडर कलर के टॉप में एक्ट्रेस

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फोटोशूट कराया था, जिसमें वो लाइट लैवंडर कलर के फिगर हगिंग टॉप में दिख रही हैं। उनका ये लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश था। 

4 of 7
Shilpa Shetty - फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में एक्ट्रेस

इस तरह की ड्रेस आज-कल काफी ट्रेंड में है। शिल्पा का ये लुक काफी प्यारा लग रहा है। आप भी उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Shilpa Shetty - फोटो : instagram
ब्लू ड्रेस में एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

इस बॉडीकॉन ड्रेस के साथ शिल्पा ने अपने बालों को स्लीक स्टाइल में कैरी किया है जो उनके लुक को और क्लासी बना रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
Shilpa Shetty - फोटो : instagram
साड़ी में एक्ट्रेस

तस्वीर में शिल्पा फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी की प्री-ड्रेप्ड साड़ी में दिख रही हैं, जिसके साथ उन्होंने कॉरसेट स्टाइल ब्लाउज कैरी किया था। उनका ये लुक काफी क्लासी लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shilpa Shetty - फोटो : instagram
पिंक बॉडीकॉन ड्रेस में शिल्पा

इस बॉडीकॉन ड्रेस में एक्ट्रेस काफी हॉट लग रहीं हैं। इसके साथ उन्होंने जो हील्स पहनीं है वो भी काफी प्यारी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें