फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri Look: घट स्थापना के दिन अपने लुक को दें खास टच, सादगी भरे अंदाज से मिलेगी तारीफ

Thu, 03 Oct 2024 07:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप नवरात्रि के पहले दिन अपना सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो अपने लुक को खास टच दें। 
विज्ञापन
1 of 5
घटस्थापना के दिन अपने लुक को दें खास टच - फोटो : instagram
Shardiya Navratri Look: इस साल 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होने जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा विचरण के लिए पृथ्वी लोक पर आती हैं, जिस वजह से हर कोई सच्चे मन से उनकी पूजा-अर्चना करता है। 

9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन को पहुंचते हैं। कोई घर में कलश की स्थापना करता है तो कोई मंदिर जाकर माता के आगे नमन करता है। इन नौ दिनों के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री को सफेद रंग अति प्रिय है। ऐसे में आप भी घटस्थापना के दिन सफेद रंग के आउटफिट में तैयार हो सकती हैं।

अगर आप सफेद रंग नहीं पहनना चाहती हैं, तो लाल, हरे या पीले रंग का ही चयन करें, क्योंकि ये रंग पूजा के लिए शुभ माने जाते हैं। अगर आप नवरात्रि के पहले दिन अपना सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो अपने लुक को खास टच दें। यहां हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
घटस्थापना के दिन अपने लुक को दें खास टच - फोटो : instagram
एथनिक लुक कैरी करें

नवरात्रि का पहला दिन घटस्थापना का होता है। इस दिन एथनिक वियर पहनना ज्यादा बेहतर रहता है। ऐसे में आप पूजा के समय साड़ी या सूट कैरी करें। साड़ी या सूट पहनकर आपका अंदाज काफी सादगी भरा लगेगा। साड़ी या सूट का चयन आप अपने हिसाब से करें। कोशिश करें कि ये ज्यादा हैवी न हो। ज्यादा हैवी आउटफिट पूजा के वक्त आपको परेशान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
घटस्थापना के दिन अपने लुक को दें खास टच - फोटो : instagram
मेकअप हो हल्का

पूजा के समय ज्यादा हैवी मेकअप भी आपको परेशान कर सकता है, क्योंकि घटस्थापना के दिन कई जगहों पर हवन भी होता है। ऐसे में अपने मेकअप को मिनिमल रखें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। इस दौरान न्यूड शेड या पिंक शेड का मेकअप आप इस्तेमाल कर सकती हैं। 

4 of 5
घटस्थापना के दिन अपने लुक को दें खास टच - फोटो : instagram
हेयर स्टाइल हो सही

एथनिक के साथ पूजा में बालों को बांध के रखें। इसके लिए या तो मेसी बन बनाएं, या फिर आप स्लीक बन बनाकर उसमें गजरा लगा सकती हैं। गर्मी और उमस में खुले बाल काफी परेशान कर देते हैं। इसलिए चाहें तो पोनीटेल बांध लें, ताकि आपको कोई परेशानी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटस्थापना के दिन अपने लुक को दें खास टच - फोटो : instagram
हाथों में पहनें चूड़ी और माथे पर लगाएं बिंदी

एथनिक लुक को पूरा करने में ये दोनों चीज काफी मदद करती हैं। इसके लिए हाथों में मैचिंग कांच की चूड़ियां पहनें। माथे पर छोटी सी बिंदी भी आप लगा सकती हैं। अगर सुहागिन हैं, तो सिंदूर और मंगलसूत्र को तो कतई न भूलें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें