Navratri Special Mehndi Design: महिलाओं और लड़कियों के श्रृंगार में मेहंदी काफी अहम होती है। ऐसा कहा जाता है कि बिना मेहंदी के तो 16 श्रृंगार भी पूरा नहीं होता। इसी के चलते शादी-विवाह से लेकर तीज-त्योहार तक पर महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी रचाती हैं।
बहुत सी महिलाएं तो खुद अपने हाथ से ही मेहंदी लगा लेती हैं, वहीं बहुत सी महिलाओं को मेहंदी आर्टिस्ट की जरूरत पड़ती है। अब जब शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है, तो आप मां दुर्गा के स्वागत के लिए अपने हाथों पर मेहंदी अवश्य लगवाएं।
आज के समय में साधारण मेहंदी से लेकर कई अन्य तरीके की डिजाइन चलन में हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको शारदीय नवरात्रि के लिए मेहंदी की डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी अपने हाथों पर मेहंदी रचाएं।